अयोध्या07सितम्बर*राज्य स्तरीय तीनदिनी बालीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से : रमेश कुमार
फ़ोटो
अयोध्या। सरोजनी देवी स्मारक प्रथम राज्य स्तरीय वालीबॉल तीन दिनी प्रतियोगिता का आयोजन श्याम क्लब परिसर अयोध्या में गुरुवार से होगा। वालीबाल संघ अयोध्या के सचिव रमेश कुमार ठेकेदार ने उक्त आशय की जानकारी दी है।
रमेश कुमार ठेकेदार ने बताया है कि यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता हमारी पत्नी सरोजनी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वालीबॉल खेल को बढ़ावा देना है। साथ ही सभी खिलाडियों के मनोबल को और बढ़ाना हैं।
इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष कि दोनों टीमें प्रतिभाग करेंगी। वालीबाल संघ अयोध्या के संरक्षक पार्षद पहलवान घनश्यामदास महराज ने बताया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल परिसर को सजाया और संवारा गया है। खिलाड़ी कई जनपदों से आ चुके हैं। लगभग 1 दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता नौ, दस व ग्यारह सितंबर को होगा।
संरक्षक पहलवान घनश्यामदास ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आलोक सिंह, पूर्व सांसद विनय कटियार, वालीबाल संघ के टेक्निकल हेड सीपी सिंह, विवेक सिंह, अंबरीश सिंह, डॉ अनिल सिंह आदि का विशेष योगदान है।
इस खेल का आयोजन जिला वालीबाल संघ अयोध्या के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक रमेश कुमार ठेकेदार ने दर्शकों से अपील किया है कि खेल का आनंद लेने हेतु समय से आकर अपना स्थान ग्रहणकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करें।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*