कौशाम्बी08मार्च24*डीएम एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत विधानसभा सिराथू क्षेत्र में किया भ्रमण*
*अझुवा कौशाम्बी* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत विधानसभा सिराथू के अंतर्गत सर्वाधिक बूथ वाले मतदान केंद्र-उच्च प्राथमिक विद्यालय हौली पर, एस0ए0वी0 इंटर कॉलेज सैनी, श्री हनुमान इंटर कॉलेज अझुवा जहां 8 बूथ हैविधिवत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ा, गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज दारानगर तथा श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज शहजादपुर का निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं- पेयजल,शौचालय,बिजली एवं रैम्प आदि वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बी0एल0ओ0 से मतदाताओं की संख्या एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मतदाताओं को उनकी इच्छानुसार अगर वे घर से मतदान करना चाहते है तो निर्धारित फार्म को भरवा लिया जाय। इसके साथ उन्होंने सभी बी0एल0ओ0 से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 09 एवं 10 मार्च 2024 को ग्रामवासियों की उपस्थिति में मतदाता सूची को पढकर सुनाया जाय, अगर कोई पात्र मतदाता छूट गया है तो उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज किया जाय तथा मतदाता पर्ची का वितरण समय से मतदाताओं को किया जाय। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बूथों पर प्रारूप के अनुसार आवश्यक जानकारी अिंकत कराने तथा मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र-उच्च प्राथमिक विद्यालय हौली पर के निरीक्षण के दौरान जल-जमाव पाये जाने पर उप जिलाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव से कहा कि ईओ को निर्देशित किया जाय कि जल-जमाव की निकासी सुनिश्चित करायें।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीअवधेश विश्वकर्मा अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह, एसडीएम सिराथू महेंद्र कुमार श्री वास्तव ,तहसील दार अजीत सिंह,चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य सहित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 11सितंबर 26*भाजपा नेता की हुंकार से केडीए का चर्चित भ्रष्टाचारी पूर्व केडीए vc का चहिता कश्यप कांत दुबे आया घेरे में,
पूर्णिया 11सितंबर 26*पूर्णिया में सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,
भागलपुर 11सितंबर 26*कोसी की तबाही से रंगरा के दर्जनों गांव बेहाल, पांच पंचायतों पर बाढ़ का कहर;