औरैया 08 सितंबर *अछल्दा नहर में पानी के साथ बहकर आए एक अज्ञात पुरुष का मिला*
*तीन गोवंश व एक कुत्ते का शो भी हुआ बरामद मचा हड़कंप*
*बिधूना,औरैया।* अछल्दा नहर पुल के समीप पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने के साथ 3 गोवंश व एक कुत्ते का भी शव पुलिस ने किया बरामद क्षेत्र में मचा हड़कंप । सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने पुरुष के शव के साथ ही सभी पशुओं के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा कस्बे मे नहर में पानी के साथ बहकर आए और पुल के समीप झाड़ियों में फंसे एक अज्ञात पुरुष के शव के साथ 3 गोवंशों व एक कुत्ते का शव मिला इसकी जानकारी होने पर समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी अछल्दा तारिक खान भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और मृतक पुरुष के साथ ही गोवंशों व कुत्ते के शव को जेसीबी मशीन की सहायता से नहर से बाहर निकाला।अज्ञात पुरुष के शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , वही मृतक पशुओं के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात पुरुष का शव मिलने और गोवंश हुआ कुत्ते का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।सीओ ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है चल मामले का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली ६ सितंबर २०२६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा