पंजाब08सितम्बर*तंदूर पर रोटियां लगाने वाले के घर अज्ञात युवकों ने हमला कर की तोडफ़ोड़, एक घायल
अबोहर, 8 सितंबर (शर्मा): प्रीतम सिंह पुत्र दीदार सिंह वासी सिद्धू नगरी गली नं. 4 अबोहर की धर्मपत्नी प्रकाश कौर, पुत्रवधू सिमरन कौर पत्नी सोनू जो तंदूर पर रोटियां लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। सोमवार रात्रि को कुछ युवक हनी, आशु, हिमेश, सन्नी राठौड़, रोहित, आकाश, नीरज व अन्य लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया जिसमें प्रीतम सिंह के हाथ पर ईंटे लगी। युवकों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। जिस तंदूर पर वह रोटियां लगाकर गुजारा करते हैं उसे भी तोड़ दिया। इसके अलावा घर में घुसकर भी ईंटे बरसाई और सामान तोड़ दिया। प्रीतम सिंह ने इसकी सूचना नगर थाना 2 में दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:6, जानकारी देते प्रीतम सिंह व उनकी पत्नी व टूटा पड़ा दरवाजा व अन्य सामान
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान