औरैया 08 सितंबर *ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत*
*मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर मार पीट कर हत्या का लगाया आरोप*
*बिधूना,औरैया।* घाटमपुर घसारा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराली जनों पर मार पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर घसारा निवासी लगभग 30 वर्षीय गमा देवी पत्नी कमलेश कुमार राजपूत की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतिका के भाई नेकपाल निवासी सेगंनपुर थाना अयाना जिला औरैया ने ससुराली जनों पर अपनी बहन की मार पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बताया गया है कि महिला का शव मकान के बाहर पड़ा मिला है। जानकारी पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तारिक खाँन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मृतक महिला की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी, और उसके एक लगभग 4 वर्षीय मासूम बच्ची भी है। इसका रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था।

More Stories
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
कोलकाता १५ फ़रवरी २६ * कॉमरेड समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए योगेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डी पी एफ