औरैया 08 सितंबर *आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने विद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय पोषण माह की शपथ दिलवाई*
*दिबियापुर,औरैया।* ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत औतों के रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने प्रधानाचार्य श्री सरोज और किशोरी बालिकाओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।जिसमें आंगनवाड़ी सुमन चतुर्वेदी ने सभी किशोरी बालिकाओं को पोषण शपथ ग्रहण करवाई और सभी को बताया कि इस बार हम 1 सितंबर 2021 से चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह मना रहे हैं।प्रधानाचार्य सरोज ने किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार के बारे में बताया।सुमन चतुर्वेदी ने किशोरियों को आयरन और फोलिक एसिड प्रत्येक दिन लेने के लिए प्रेरित किया और महावारी के दौरान सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने के लिए बताया । कार्यक्रम में गौरी, वंदना, श्रीजा भारती इत्यादि किशोरियों ने सहित रसोईया उर्मिला व विद्यालय स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

More Stories
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”
पूर्णिया बिहार 4 अप्रैल 26 बिहार में गरमाया मौलाना की रिहाई का मुद्दा, अख्तरूल ईमान ने उठाए सवाल