पंजाब08सितम्बर*इंदिरा नगरी में गुण्डागर्दी करने वाले 307 के आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 8 सितंबर (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शहर में गुण्डागर्दी करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। जिसके तहत इंदिरा नगरी निवासी गीतू उर्फ गुरदित्त सिंह पुत्र आत्मा उर्फ अजीत सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं. 6 को इरादा कत्ल के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों के बारे में इससे जानकारी हासिल की जायेगी। 25-05.2021 को इंदिरा नगरी गली नं. 6 में इन्होंने नंगी तलवारों से सरेआम गुण्डागर्दी की थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे आरोपी गीतू उर्फ गुरदित्त को काबू किया है। आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:4, जानकारी देती पुलिस व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर 5 सितंबर 2026*शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह,
सहारनपुर 5सितंबर 26*कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर प्रशासन का बुलडोजर,
हरिद्वार5 सितंबर 26*श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति में भक्तिमय माहौल