कानपुर नगर 05.03.2024* दंगा नियन्त्रण अभ्यास (पश्चिम जोन)
श्रीमान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) महोदय श्री विजय ढुल के नेतृत्व में आज दिनाँक 05.03.2024 को आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक स्थिति दंगा और बलवा से निपटने तथा नियंत्रण करने हेतु पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा/शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु समस्त थानों व कार्यालयों से आए पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण अभ्यास में प्रतिभाग किया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी-राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों व अन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान आर्मोरर रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा थानों के दंगा नियंत्रण उपकरणों व शास्त्रों का निरीक्षण किया गया। उपकरणों का प्रयोग दंगाईयों/बलवाइयों पर करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी