औरैया 08 सितंबर *लोक अदालत की सफलता को न्यायिक अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से की चर्चा*
*बैंक बकाए में रियायत देकर सुलह समझौते से निपटाए वाद*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन पर 11 सितंबर को औरैया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक बकाए से संबंधी वादों रियायत देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने का बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बुधवार को बैंक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह बैंक से संबंधित अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते व रियायत देकर कम वसूली की सहायता से निस्तारित कराएं ताकि आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द बैंक देश संबंधित बकायदा पक्षकारों को नोटिस भेजकर राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका बाद में तारीख कराएं ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत की ऐतिहासिक सफलता भी सुनिश्चित हो सके।इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी त्यागी आदि न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ता शिवम शर्मा, एलडीएम देवेंद्र सिंह विनोद सिंह, आशीष कुमार , ऋषभ श्रीवास्तव , पियूष आदि बैंक अधिकारी की प्रमुख रूप से मौजूद थे।

More Stories
भागलपुर 6 अप्रैल 26*बरारी पंचायत के मुखिया जिन्होंने अपने अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किये गए।
भागलपुर6 अप्रैल 26*भागलपुर मे भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया,
लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*