पंजाब 04 मार्च 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित दो को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह, हंसराज व भूपिंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि अनिल उर्फ धलुआ पुत्र सरवन कुमार वासी बाला जी कालोनी व बिरजू पुत्र जोगाराम वासी डकौत मोहल्ला कंधवाला रोड अबोहर चोरी के मोटरसाईकिल बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को काबू किया। दोनों से चोरी के दो मोटरसाईकिल बरामद किए। थाना प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 15, भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर किया है। दोनों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।