अब्दुल जब्बार
अयोध्या4मार्च24*पुलिस ने छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परौली तिराहा से नाबालिक बालिका से छेड़खानी करने वाले वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना मवई पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नाबालिक बालिका से छेड़खानी करने वाले वांछित अभियुक्त परौली तिराहा पर है।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मोहम्मद इदरीश खान,हेड कांस्टेबल अजीत सिंह,कांस्टेबल अनूप चौधरी के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त आकाश कठेरिया पुत्र महेश चंद्र निवासी लाड़म पुर सैफई इटावा को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: