पंजाब 02 मार्च 2024* मंदबुद्धि नाबालिगा से बलात्कार करने वाला आरोपी बोहड़ सिंह पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा/सोनू): बल्लुआना देहाती डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मंदबुद्धि लडक़ी को बहला फुसला कर उसके साथ बलात्कार करने वाले बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा वासी दोदेवाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना बहाववाला पुलिस ने बताया कि लडक़ी के बयानों पर पुलिस ने आरोपी बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा पुत्र सोम सिंह वासी दोदेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लडक़ी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मेडीकल करवाया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि बलात्कार करने वाला आरोपी 50 वर्षीय बोहड़ सिंह तीन बच्चों को पिता है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी30अप्रैल26*ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन*
हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*
लखनऊ30अप्रैल26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार*