July 4, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी28फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी28फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी28फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[28/02, 7:04 pm] +91 96216 39625: *पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे*

*कौशाम्बी।**यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप कौशाम्बी पहुंचे जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री नरेंद्र कश्यप कौशाम्बी जिले के चायल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओ०बी०सी० मोर्चा द्वारा आयोजित समाजिक सम्मेलन/युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया और कहा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सरकार ने ऐसी – ऐसी योजनाएं चलाई है जिनसे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।

[28/02, 7:04 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मंझनपुर में ईओ प्रतिभा सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार*

*कौशाम्बी* जिले के मंझनपुर नगर पालिका में मंगलवार को नवागत ईओ प्रतिभा सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पूर्व में ईओ अनूप राय के ट्रांसफर के बाद कुर्सी खाली चल रही थी। शासन के निर्देश पर अब तक एडीएम प्रबुद्ध सिंह को नगर पालिका का चार्ज मिला हुआ था। मंगलवार को उन्होंने ईओ प्रतिभा सिंह को ज्वाइन करा दिया।नगर पालिका में ज्वाइन करने के बाद ईओ प्रतिभा सिंह ने एडीएम वित्त अरुण कुमार गोंड से भेंट कर इन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और नगर पालिका का कार्य देखने लगी।

*शशिभूषण सिंह पत्रकार  जनपद कौशांबी 9648709715*
[28/02, 7:07 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका भरवारी में 369 लाख के कार्यों का हुआ वर्चुवल लोकार्पण*

*कौशाम्बी* जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 369 लाख के कार्यों का नगर विकास मंत्री ने वर्चुवल लोकार्पण किया है,नगर पालिका भरवारी में इन कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने लोकार्पण किया है ,कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभासद एवम सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में नव सृजित एवम नव विस्तारित नगर पंचायत एवम नगर पालिका में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायतों एवम नगर पालिकाओ में नए विकास कार्य कराए जा रहे है जिनका आनलाइन टेंडर भी हो चुका है,जिनका जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कुल 366 लाख रुपए स्वीकृत हुए है,जिनमे 10 प्रतिशत जोड़कर इसकी अनुमानित लागत 369.768 हो गई है, जिनसे कुल 13 कार्य कराए जाने है,जिनका लोकार्पण किया गया है।इस अवसर पर अध्यक्ष कविता पासी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर पालिका परिषद भरवारी के लिए लोकार्पण कर दिए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है ,एवम आगे भी नगर पालिका परिषद भरवारी में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर ईओ राम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज विकास कार्यों के लिए 369.768 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है,जिनसे विकास कार्य कराए जाने है,जिनका आनलाइन टेंडर भी किया जा चुका है।उन्होंने नगर पालिका के सभी सम्मानित सभासदों से आवाहन किया है कि सभी लोग अपने अपने वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करे जिससे सभी वार्डो में विकास कार्य कराए जा सके।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद भरवारी के सभासद शंकर लाल,सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल उर्फ बच्चा,सानू कुशवाहा,सभासद प्रतिनिधि तुषार केसरवानी,मोहम्मद हुसैन,सभासद प्रतिनिधि सुनील कुमार,सभासद प्रतिनिधि विराट गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि राजू,सभासद विक्रम सिंह सहित तमाम सभासद एवम सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।

[28/02, 7:08 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *प्रमुख सचिव डा० हरिओम ने आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण*

*कौशाम्बी* यूपी के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम ने आश्रम पद्धति विद्यालय कोईलहा का निरीक्षण किया।प्रमुख सचिव ने बच्चों से स्कूल में मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली प्रमुख सचिव डॉ हरिओम ने बच्चों को क्लासरूम में पढ़ाया, डॉ हरिओम ने विद्यालय के सभी क्लासरूम, लाइब्रेरी, टैबलैब रूम का निरीक्षण किया, स्मार्ट क्लास कंप्यूटर लैब फिजिक्स केमिस्ट्री लैब का किया निरिक्षण और भी बच्चों को दाखिल करने का सीडीओ को निर्देश दिए।

*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[28/02, 7:17 pm] +91 99191 96696: *अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक में अग्निशमन विभाग की भूमिका पर सवाल*

*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन के बाद विस्फोट में लाशों के ढेर लग जाने के बाद अग्नि शमन विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं भरवारी कस्बे के अलावा जिले के पश्चिमी छोर से लेकर पूर्वी छोर तक उत्तरी छोर से लेकर दक्षिणी छोर तक विभिन्न कस्बो में अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन अभी भी हो रहा है आखिर खतरनाक पटाखा फैक्ट्री के संचालन में अग्नि शमन विभाग द्वारा अभी तक सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं मानक विहीन चल रही पटाखा फैक्ट्री पर रोक लगाने के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने क्या उपाय किए हैं जिससे आम जनता का जीवन सुरक्षित हो सके लेकिन असुरक्षित पटाखा फैक्ट्री को बंद करने की ओर विभाग ने भी पहल नहीं किया बल्कि छोटे पटाखे बिक्री के नाम पर पटाखा निर्माण का अनापत्ति प्रमाण पत्र देकर उन्हें जिला अधिकारी द्वारा लाइसेंस जारी करने में मदद किया गया है जिसका नतीजा यह रहा कि जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के एक्सक्लूसिव लाइसेंस के जरिए पटाखा फैक्ट्री संचालक की अनुमति दी जाती है लेकिन जिले के किसी भी पटाखा फैक्ट्री के पास भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली है उसके बाद जिले में कैसे तीन दर्जन से अधिक पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है यह पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया लेकिन पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद भी ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है फिर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ तो कौन जवाब देह होगा लेकिन घटना को चार दिन बीत जाने के बाद अवैध तरीके से संचालित लगभग तीन दर्जन अवैध पटाखा फैक्ट्रीयों को बंद करने का प्रयास नहीं किया गया है अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्ट्रीयों को आखिर क्यों बंद नहीं कराया जा रहा है इसके पीछे उनका क्या स्वार्थ छुपा हुआ है यह जन चर्चा का विषय बन चुका है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.