कौशाम्बी28फरवरी24*अनियंत्रित डीसीएम ड्राइवर ट्रक से भिड़ा ,ड्राइवर गंभीर घायल*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के अझुवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी समिति के पास अनियंत्रित डीसीएम ड्राइवर अज्ञात वाहन से भिड़ गया जिससे डीसीएम ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल भेज दिया है डीसीएम ड्राइवर बबलू पुत्र राजपाल निवासी अथसराय थाना सैनी कानपुर से प्रयागराज लेन पर प्रयागराज की तरफ जा रहा था नवीन मंडी समिति अझुवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर सामने जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया आवाज और ड्राइवर की चीख पुकार पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस और स्थानीय निवासियों के सहयोग से गंभीर घायल ड्राइवर को केबिन से निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा है ड्राइवर के दोनो पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*