औरैया25फरवरी24*भाइयों के विवाद में मां आई बचाव में पुत्र की लाठी लगने से मां की हुई मौत*
औरैया से जुली इण्डियन की रिपोर्ट यूपीआजतक
*पुलिस ने आला कत्ल सहित आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार*
*औरैया।* वेला थाना क्षेत्र के डबारी गांव में पुत्रों के बीच हुए विवाद में बचाव करने आई मां को एक पुत्र की लाठी लगने से मां की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक व सीओ के साथ बेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पुत्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी याकूबपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम डबारी निवासी लगभग 25 वर्षीय शिवम वाल्मीक की शुक्रवार को छठी थी, तभी पत्नी की मारपीट को लेकर शिवम व उसके भाई घनश्याम के बीच वाद-विवाद के साथ मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख शिवम की मां कुसमा देवी बचाव करने के लिए बीच में आई तभी उसके पुत्र शिवम की लाठी मां कुसमा देवी के सिर में लगने से कुसमा देवी की मौत हो गई। शनिवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह बेला थाना पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम वाल्मीक को लाठी समेत गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मृतका का शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 3 मार्च 26*बालू लदा ओवर लोड ट्रैक्टर नाला में धंसा,रास्ता में लगा भीषण जाम*
कौशाम्बी 3 मार्च 26*अझुवा कस्बा क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण संपन्न*
कौशाम्बी 3 मार्च 26*वृद्धाश्रम में खुशियों की होली: बुजुर्गों को मिले पसंदीदा वस्त्र,फाग गीतों संग मनाया उत्सव*