आगरा27अगस्त26*इंटरनेशनल हत्या का आरोपी गिरफ्तार अमेरिका में प्रेमिका को मारकर भागा था*
आगरा *अमेरिका में प्रेमिका की हत्या कर भारत में छिपा सॉफ्टवेयर इंजीनियर आखिरकार आगरा से गिरफ्तार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी की पहचान अर्जुन नाउ के रूप में हुई है।
आरोप है कि उसने अमेरिका के मैरीलैंड में अपनी प्रेमिका निकिता गोड़ीशाला (27 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसी दिन भारत भाग आया।
हत्या के बाद उसने खुद ही अमेरिका में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी ताकि पुलिस को गुमराह कर सके।
अमेरिकी पुलिस ने उसके खिलाफ NBW (नॉन बेलेबल वारंट) जारी किया था और इंटरपोल की मदद से तलाश शुरू की थी।
इसी इनपुट पर हैदराबाद पुलिस पिछले कई दिनों से आगरा में डेरा डाले हुए थी।
आज थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में छापा मारकर अर्जुन को दबोच लिया गया।
बताया जा रहा है कि निकिता की हत्या के बाद अर्जुन उसके अकाउंट से 3500 डॉलर निकालकर भी लाया था।
अब उसे जल्द ही अमेरिकी पुलिस को सौंपा जा सकता है और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी।
फिलहाल आगरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….