कौशाम्बी23फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
[23/02, 9:21 pm] +91 99191 96696: *हमले की सीओ से शिकायत के 3 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा*
*कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र चलौली गांव में दलित राधेश्याम पुत्र ननकु लाल को 20 फरवरी को मामूली बात पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा था किसान अपने खेत में पानी लगाया था और गलती से पानी का मेड कट गया और पानी पिंटू पुत्र ललई उर्फ जबरसिंह के खेत में चला गया। राधेश्याम उसके खेत में लगी सरसो की भरपाई के लिए 5 हजार रूपए देने के लिए तैयार था। लेकिन पिंटू उर्फ जबरसिंह ने अपमानित करते हुए जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज देते हुए पटक पटक कर बेरहमी से उसे पीट दिया था जिससे दलित को चोट आई थी पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी चायल से शिकायत की लेकिन दलित के साथ मारपीट के इस मामले में सीओ से शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है जिससे जहां आरोपियों के हौसले बुलंद है वहीं थाना पुलिस की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
[23/02, 9:26 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों ने खराब खाने को लेकर किया ताला बंद प्रदर्शन*
*कौशाम्बी* पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शेषा करारी के छात्रों ने शुक्रवार सुबह से हंगामा शुरू कर दिया है। करीब 350 छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट को बंद कर टीचरों को बाहर निकाल दिया और प्रदर्शन किया
आरोप है कि कॉलेज में शिक्षा, सफाई एवं खान-पान की व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। जिसकी शिकायत करने पर कॉलेज के प्रिंसिपल व टीचर शिकायत करने वाले बच्चों को जेल भेजने की धमकी देते हैं। कॉलेज में हंगामा की सूचना पर थाना पुलिस एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं।
मंझनपुर तहसील के करारी कस्बे से 5 किलोमीटर दूर शेषा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्थित है। विद्यालय में 360 बच्चे कक्षा 6 से लेकर 12 तक की शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय पूरी तरीके से आवासीय है यहां पर गरीब असहाय एवं मेधावी छात्रों को सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराती है। विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए अध्यापक प्रिंसिपल समेत मेस की व्यवस्था की गई है जिसका सुपरविजन समाज कल्याण विभाग के अफसर को दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे तक विद्यालय में अध्यापक नही पहुंचे। इस बात से नाराज होकर छात्र कॉलेज में अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आए मुख्य गेट पर ताला लगाकर टीचरों एवं कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया नारेबाजी कर कॉलेज की व्यवस्था सुधार करने की मांग उठाई गई। 6 के छात्र सुमित कुमार का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है जिसके चलते बच्चे काफी बीमार हो रहे हैं जब तक छात्र गंभीर नहीं हो जाता कॉलेज में डॉक्टर नहीं बुलाया जाता कक्षा 7 के छात्र राज ने बताया, कॉलेज में अध्यापक समय से अपनी क्लास नहीं लेते हैं ज्यादातर समय उनकी कक्षाएं खाली रहती हैं जिससे पढ़ाई में बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसके अलावा कॉलेज के मेस में खाना भी उन्हें साफ सुथरा व मेनू के हिसाब से नहीं दिया जाता।
सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले बच्चों को प्रिंसिपल व टीचर के द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाती है जिसके चलते उन्हें भय पूर्ण माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना करारी पुलिस मौके पर पहुंची है। बच्चों के समझाने की कोशिश नाकाम होने पर बच्चो से बात करने एसडीएम मंझनपुर कालेज पहुंच गए है। बच्चो की समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए एसडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर तलब कर निस्तारण की बात कही है।
*धरना प्रदर्शन के पीछे मास्टरमाइंड कौन*
*कौशांबी* करारी क्षेत्र के शेषा स्थित आश्रम पद्धति के विद्यालय के छात्रों का धरना प्रदर्शन का यह पहला मामला नहीं है बीते 20 सालों से प्रत्येक वर्ष छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है यहां तक की जिला अधिकारी कार्यालय में भी विद्यालय के छात्र धरना प्रदर्शन कर चुके हैं चर्चाओं पर जाएं तो करारी के एक चर्चित नेता विद्यालय प्रशासन को ब्लैकमेल कर धन दोहन करते हैं जब उनका यह मकसद नहीं सफल होता तो वह विद्यालय के छात्रों को बरगला कर प्रशासन के खिलाफ खड़ा कर देते हैं पर्दे के पीछे से घिनौनी राजनीति करने वाले इस नेता को चिन्हित कर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है तभी सरकार और प्रशासन की छीछालेदर होने से बचेगी
[23/02, 9:34 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पास्को एक्ट के अभियुक्त को 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा*
*कौशांबी* कोखराज थाना में मुकदमा अपराध संख्या 556 सन 2018 के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त सोनू उर्फ सचिन यादव पुत्र तीरथ यादव निवासी देवरा थाना कोखराज को अपराध का दोषी पाया और दोष सिद्ध होने के बाद अदालत ने दोषी को 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है और दोषी पर 5 हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:35 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *छेड़खानी के अभियुक्त को चार वर्ष की कठोर कारावास की सजा*
*कौशांबी* सैनी कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67 सन 2014 के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने छेड़खानी के अभियुक्त श्री बाबू भारतीय पुत्र जगन्नाथ निवासी भैरावा थाना सैनी को छेड़खानी का दोषी पाया और छेड़खानी के अभियुक्त श्री बाबू भारतीय को अदालत ने 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ अभियुक्त पर अदालत ने 10 हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशांबी* जनपद में चलाए जा रहे यातायात से संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध साधन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दोपहिया /चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 59 वाहनों का ई चालान किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* थाना करारी पुलिस उप निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बच्ची लाल पुत्र मसूरियादीन निवासी अंसारगंज थाना करारी जनपद कौशांबी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विदित कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालन माननीय न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *निरोधात्मक कार्यवाही में 07 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट एवं शांति भंग करने के आरोप में *(थाना करारी से 02 थाना चरवा से 01 थाना कोखराज से 02 थाना कडाधाम से 01 थाना मोहम्मदपुर पैसा से 01)* *कुल 07 अभियुक्तो* को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस प्र0नि0 दिनेश सिंह परिहार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स0131/23 धारा 364/1220बी/210/34 भादवी से संबंधित वांछित अभियुक्त आजाद पासी पुत्र स्वर्गीय रन्नू पासी निवासी जलालपुर घोसी थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मुरादपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* थाना महेवाघाट पुलिस उप निरीक्षक उदय सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स0 116/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त लक्ष्मण केवट पुत्र सियाराम केवट निवासी कुम्हियावा थाना महेवा घाट जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 9:36 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पश्चिम शरीरा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
*कौशांबी* थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उप निरीक्षक जनार्दन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0स0 224/12 धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामनाथ पुत्र झल्लर प्रसाद निवासी ग्राम कोरीपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[23/02, 10:07 pm] +91 87075 65377: *रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ – नगर निगम सदन ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन बढ़ाया, नगर निगम से संचालित पांच स्कूलों में तैनात हैं टीचर, प्राथमिक और इंटर कॉलेज तक के स्कूलों में 54 टीचर, श्रम विभाग के शासनादेश के तहत तय किया गया वेतन, मेयर और नगर आयुक्त के फैसले से टीचरों में खुशी, महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदों को दिया धन्यवाद.
➡लखनऊ- शातिर जालसाज को पुलिस ने किया अरेस्ट, बीजेपी पदाधिकारी बन लोगों से करता था जालसाजी, सरकारी दफ्तरों के CUG नंबर पर करता था कॉल, बलिया निवासी अभिनेष सिंह की हुई गिरफ्तारी, हजरतगंज पुलिस ने जालसाज को किया अरेस्ट.
➡लखनऊ- लोहिया अस्पताल का कार्यालय आदेश हुआ वायरल, OPD में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए जारी हुए आदेश, काउंटर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के जमा होंगे मोबाइल फोन, 8 से 10 बजे तक कंप्यूटर ऑपरेटर के जमा रहेंगे मोबाइल, आदेश में मरीजों को बेहतर उपचार का दिया गया हवाला.
➡गोरखपुर- विनय शंकर तिवारी के आवास पर ED की छापेमारी का मामला, छापेमारी खत्म होने में काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, छापेमारी के दौरान आवास पर थे विनय तिवारी के बड़े भाई , पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी हैं बड़े भाई, चुनाव आते ही दबाव बनाने के लिए कार्रवाई- कुशल तिवारी, मुकदमा कोर्ट में होने के बाद भी कार्रवाई गलत है- कुशल, राजनीति से प्रेरित करवाई है और यह कार्रवाई – कुशल तिवारी.
➡बरेली- बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर, झोपड़ी में आग लगने से 4 मासूमों की मौत, भीषण अग्निकांड में 3 मासूमों की मौके पर मौत, एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, खेलते वक्त झोपड़ी में छिपी थीं चारों बच्चियां, डीएम,एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, फरीदपुर थाने के नवादा बिलसंडी का मामला.
➡कासगंज- सब्जी खरीदने आए युवक को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप, मामूली बात को लेकर आरोपी से हुआ था झगड़ा, आरोपी ने बार-बार गाड़ी उसके ऊपर चढ़ाकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग , मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, सदर कोतवाली के नदरई क्षेत्र की घटना.
➡प्रतापगढ़- मां ने प्रेमी से कराई थी बेटे की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर बनाई योजना, प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहा था 7 वर्षीय बेटा, हत्या में गांव के 4 अन्य आरोपी हुए शामिल, गला दबाकर शव को नाले दफना दिया था, पुलिस ने जांच में आरोपियों को पकड़ा, 1 फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाघराय थाना के जलालपुर गांव का मामला.
➡चित्रकूट – खनन माफिया शिवचंद्र त्रिपाठी की खुली दबंगई, शिवचंद्र के गुर्गों ने दिवाकर मिश्रा पर किया हमला, जानलेवा हमले में दिवाकर मिश्रा गंभीर रूप से घायल, दिवाकर को सीएचसी से कौशांबी रेफर किया गया, जिला पुलिस और प्रशासन का शिवचंद्र को डर नहीं, शिवचंत्र त्रिपाठी के आगे पुलिस-प्रशासन नतमस्तक, सरधुवा की चांदी खदान में रवन्ना का था विवाद.
➡कुशीनगर- आपसी रंजिश में चली गोली, 19 वर्षीय अंकुश पटेल को लगी 3 गोली, हाथ के अंगूठा, पीठ और गले में लगी गोली, घायल युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, कसया थाना क्षेत्र के नादह के प्रीतम टोले का मामला.
➡पीलीभीत- सड़क निर्माण की आड़ में धांधली को लेकर जमकर हंगामा, नवीनीकरण सड़क में डाला जा रहा खुलेआम पुराना पत्थर, 3.76 करोड़ की लागत से बन रही 18 किमी लंबी सड़क, पीडब्ल्यूडी, ठेकेदार विभाग के अफसरों के सिंडीकेट से भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण के खिलाफ अक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, पीलीभीत इलाके की घुंघचाई से दियोरिया मार्ग का मामला.
➡बस्ती- असलहे के बल पर डीजल और पैसे लूटने का मामला , चाय के दुकानदार के कनपटी पर रखा असलहा, मौरंग लदे ट्रक से लूट के दौरान रखा असलहा, हड़िया पुलिस चौकी के पास की घटना, आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने की वारदात, पुरानी बस्ती के हड़िया पार्किंग के पास का मामला.
➡पीलीभीत- बीच चौराहा पर 2 सांडों के दंगल से मची अफरा तफरी, सांडों के युद्ध के बीच कई बाइक क्षतिग्रस्त,मची भगदड़, घंटों चौराहा पर चलता रही सांडों की लड़ाई,आवागमन बंद, सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीसलपुर कोतवाली इलाके के चौराहा का मामला.
➡मैनपुरी – CCTV डिजिटलाइजेशन में किशनी थाने को प्रथम स्थान, मॉनिटरिंग रूम से 28 स्थानों के 135 CCTV कैमरे सम्बद्ध, थाने से CCTV के जरिए अपराधियों पर रख रहे नजर, किशनी थाना पुलिस को आईजी देंगे प्रशस्ति पत्र, ग्रामीण क्षेत्र में थाने का साफ सुथरा वातावरण- आईजी, आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार ने किया है निरीक्षण.
➡बरेली – एंटी करप्शन ने की कार्रवाई, बिजली विभाग के संविदाकर्मी और एसडीओ पकड़े गए, संविदाकर्मी अरविंद और एसडीओ गौरव शर्मा पकड़े गए, 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए, शहर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, एसडीओ मौके से हुआ फरार, संविदाकर्मी गिरफ्तार, विद्युत उपकेंद्र शाहदाना पर तैनात है एसडीओ गौरव शर्मा.
➡बरेली- पुलिस कस्टडी से दो हिस्ट्रीशीटर हुए फरार, पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही आई सामने , कोर्ट में तारीख पर आए थे दोनों आरोपी, आरोपी अंकित यादव और सचिन सैनी फरार, अंकित यादव पर दर्ज हैं 45 मुकदमें, कोतवाली और सीबीगंज इलाके के हैं हिस्ट्रीशीटर , लापरवाही पर एसएसपी में 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर के हवालात का मामला.
➡ग्रेटर नोएडा – पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़, 87 मुकदमों में वांछित चल रहा घायल हरप्रीत, 60 मुकदमों में वांछित चल रहा घायल प्रीत, दोनों बदमाश पुलिस की गोली से हुए घायल, कब्जे से 2 तमंचे, एक कार, 2 बाइक बरामद, बिसरख थाना क्षेत्र में हुई बदमाशों से मुठभेड़.
➡बस्ती- कप्तानगंज थाने के उपनिरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी, अपर सत्र न्यायाधीश ने कुर्की के मामले में पेश होने का आदेश, उपनिरीक्षक रामजीत मिश्रा को मामले में पेश होने का आदेश, कुर्की को आपत्तिजनक मानते हुए दिया गया आदेश, माधुरी देवी के घरेलू सामान को कुर्क करने का मामला.
➡फतेहपुर- दहेज हत्या के मामले में 3 लोगों को 10 वर्ष की सजा, अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 ने सुनाया फैसला,2020 में दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा ,रामबाबू, हरिश्चंद्र, सोना देवी को पुलिस ने भेजा जेल , थाना सुल्तानपुर घोष के सरौली गांव का था मामला.
➡एटा – तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत, बाइस सवार 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, परिजनों ने घायलों को CHC अलीगंज पर कराया भर्ती, 2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर, थाना राजा का रामपुर के बिलसड़ रोड की घटना.
➡औरैया- CMO औरैया सुनील वर्मा का वीडियो वायरल, डॉ.सुनील वर्मा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल , वीडियो वायरल से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, मामले को दबाने में जुटा स्वास्थ्य महकमा .
➡देहरादून- बीजेपी ने घोषणा पत्र समिति की घोषणा की, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत संयोजक बनाए गए, बलवंत सिंह भौर्याल सह संयोजक बनाए गए, कल्पना सैनी,दीप्ति रावत भी सह संयोजक बनी.
➡देहरादून- ईडी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को समन भेजा, पाखरो रेंज घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में समन,हरक सिंह रावत समेत अन्य लोगों को ईडी का समन ,हरक रावत को 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया ,अन्य लोगों को अलग-अलग तिथियों में ईडी ने बुलाया,ईडी के छापे में 1 करोड़ से अधिक का कैश बरामद हुआ था ,हरक सिंह,IFS सुशांत पटनायक के ठिकानों पर हुई थी रेड.

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष