अयोध्या22फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 9 मार्च तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं, जनपद में बनाए गए है 116 परीक्षा केंद्र, हाई स्कूल की परीक्षा में 43 131 और इंटर की परीक्षा में 38945 परीक्षार्थी पंजीकृत, जनपद में पांच जोनल 11 सेक्टर व 116 स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त,, परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर नियुक्त किए गए जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट।
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम नगरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा में दिखी सनातनी परंपरा, जीजीआईसी परीक्षा केंद्र के गेट पर बच्चों को लगाए जा रहा माथे पर कुमकुम का टीका, माथे पर टीका लगाकर बच्चों को परीक्षा में सफल होने की दी जा रही शुभकामनाएं, रामनगरी में दिखी सनातनी परंपरा, आज शुरू हुई है यूपी बोर्ड की परीक्षा, बच्चों में दिखा उत्साह, बच्चों ने कहा तैयारी करके आए हैं परीक्षा की।
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटना, घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत, ट्रक और थार जीप की आमने-सामने में हुई टक्कर, टकराने के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पहुंची, थार सवार मरने वाला एक कानपुर का व दूसरा बनारस का, ट्रक ड्राइवर व क्लीनर फरार, ट्रक पुलिस के कब्जे में, कोतवाली बीकापुर के परोमा के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा।
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा पहुंचे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, कर्नाटक भाजपा की 18 सदस्यीय टीम आज अयोध्या के दौरे पर, एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया स्वागत, अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना, करेंगे राम लला का दर्शन पूजन।
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बोले कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरअप्पा, कहा हनुमान के जन्म स्थान से भगवान राम के जन्म स्थान पर आया हूं, भगवान राम लला का दर्शन करने, हम सभी भाग्यशाली हैं क्योंकि 500 वर्ष के पहले यहां राम लला का मंदिर था उसको तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी, नए मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है हम लोग को बहुत खुशी है,पहले अयोध्या में कुछ भी नहीं था लेकिन अब यहां बहुत कुछ है, एयरपोर्ट देखने ही से मालूम पड़ता है अयोध्या बहुत बदल गई है, हमारे जीवित रहते भगवान राम लला प्राण प्रतिष्ठा हुआ है यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने पूरे होने के सवाल पर कहा, मैं पहले ही आना चाहता था लेकिन नहीं आ पाया, अयोध्या में बहुत भीड़ थी इसलिए नहीं आ पाया और अब भगवान राम लला दर्शन करने आया हूं।
[22/02, 2:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता प्रतिमा भौमिक पहुंची अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ केंद्रीय मंत्री का विमान, केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड पहुंचे अयोध्या, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक करेगी राम लला का दर्शन पूजन।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*