अयोध्या21फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें
[21/02, 11:05 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अचानक फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, चल रहा तेज आंधी तूफान, तेज हवाओं के साथ हल्की रिमझिम बारिश, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हो रही रिमझिम बारिश।
[21/02, 11:05 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर मार्च आज, सड़क पर ट्रैक्टर मार्च कर भारतीय किसान यूनियन के नेता कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर करेंगे प्रदर्शन, गांधी पार्क के सामने से शुरू होगा ट्रैक्टर मार्च, मकबरा नाका होते हुए सहादतगंज तक जाएगा ट्रैकर मार्च, जिला प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन।
[21/02, 11:05 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अम्बेडकरनगर।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य अमीरुल हसन पर मुकदमा दर्ज
पैथोलोजी विभाग के सह आचार्य डॉ राजेश गौतम ने दर्ज कराया केस
प्राचार्य पर गाली गलौज करने का लगाया गया आरोप
जातिसूचक शब्द कहने का भी प्राचार्य पर आरोप
डॉ राजेश गौतम मेडिकल कालेज पर दबाव बनाना चाहता है
डॉ राजेश गौतम की कई पैथोलॉजी बाहर संचालित हो रही है
मेडिकल कालेज से ज्यादा समय निजी पैथोलॉजी पर देते है राजेश गौतम
प्रिंसपल पर दबाव बनाने के लिए खुद वीडियो सूट कर दर्ज करवाया मुकदमा
अलीगंज थाने में अमीरुल हसन पर दर्ज हुआ मुकदमा
राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर का मामला
[21/02, 12:21 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
26 फरवरी को भरत कुंड रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का होगा शिलान्यास, दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे शिलान्यास, होगा लाइव प्रसारण, आयोजन स्थल पर सांसद लल्लू सिंह के साथ स्थानीय नेता व अधिकारी रहेंगे मौजूद, स्टेशन का नवनिर्माण राम मंदिर के तर्ज पर होगा, आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक नगरी में प्रवेश की मिलेगी झलक, राम मंदिर से लगभग 20 किलोमीटर दूर प्रयागराज रूट पर है भरत कुंड रेलवे स्टेशन, भगवान श्री राम के अनुज भरत की तपोस्थली है भरत कुंड।
[21/02, 1:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *किसान से रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल लक्ष्मीकांत मिश्र सस्पेंड*
अयोध्या –
सोहावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरथर में कार्यरत लक्ष्मीकांत मिश्रा को किसान से सरकारी कार्य हेतु एक हजार रूपए रिश्वत लेने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में ग्राम सुरवारी निवासी किसान प्रदीप सिंह का कहना है कि उसकी खतौनी के गाटा संख्या में उसका नाम हट गया है। जिसके संशोधन के लिए प्रदीप सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी फाइल लेखपाल लक्ष्मीकांत मिश्र दो साल से किसान को टरका रहे है।थक हारकर पीड़ित किसान प्रदीप सिंह ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रकरण की लिखित शिकायत किया। इसके बाद लेखपाल द्वारा एक हजार रुपए किसान प्रदीप सिंह से लेने का वीडीयो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद हरकत में आए एसडीएम सोहावल ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। बता दें कि जिले में एंटीकरप्शन की लगातार कार्रवाई के बाद भी लेखपालों द्वारा सरकारी कार्य करने में अनुचित लाभ लेने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जबकि इससे पहले भी सोहावल तहसील के राजस्व निरीक्षक नरसिंह प्रकाश श्रीवास्तव और लेखापाल दिनेश चौरसिया एंटीकरप्शन की कार्रवाई की जद में आ चुके है।
[21/02, 1:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
*बस्ती से सपा की चैयरमैन नेहा वर्मा,सपा नेता अंकुर वर्मा आज जॉइन करेंगे भाजपा*
पिछले दिनों सपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली इलाहाबाद विवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और इलाहाबाद वेस्ट से सपा प्रत्याशी रहीं रिचा सिंह आज भाजपा ज्वाइन करेंगी। कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी भाजपाई होंगे
कांग्रेस नेता उदित राज के भाई पूर्व विधायक मिर्जापुर कलीचरण सोनकर आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में लेंगे भाजपा की सदस्यता
[21/02, 1:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर सपा के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने सरकार पर साधा निशाना। पवन पांडेय ने कहा – योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं कोई परीक्षा बता दे जिसका पर्चा लीक न हुआ हो। यही योगी सरकार है जो नौजवानों के हाथों में कटोरा थमा चुकी है नौजवान बेरोजगारी की ओर बढ़ चुका है पढ़ लिखकर नौजवानों के हाथ में कटोरा है योगी सरकार परीक्षा कराने में अक्षम है उनके अधिकारी अक्षम है सारे पर्चे आउट हो जाते है यूँ ही नही पर्चे आउट कर देते हैं मुझे लगता है इसमें सत्ता का संरक्षण है। क्योंकि पर्चे इतनी आसानी से आउट नहीं होते जब तक कोई बड़ा प्रबंध न हो। एग्जाम से पहले पर्चा व्हाट्सएप पर चलने लगता है सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है समाजवादी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
[21/02, 11:13 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं
रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली-
फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को-
प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को-
अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में-
गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में –
गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को –
[21/02, 11:24 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
मंदिर निर्माण समिति के दो दिवसीय बैठक हुई संपन्न, बैठक में राम मंदिर के साथ राम जन्मभूमि परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिर के निर्माण को लेकर हुआ मंथन, अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को भी एक व्यापक रूप दिए जाने पर हुआ मंथन, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक,भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का बयान, राम मन्दिर निर्माण में लगाई गई संस्था एलएनटी और टाटा कंसलटिंग लार्सन टुब्रो व ट्रस्ट के लोग एकजुट होकर करेंगे प्रयास निर्माण कार्य दिसंबर 2024 में हो जाए पूर्ण, राम कथा संग्रहालय में म्यूजियम बनाने को लेकर हुई चर्चा।
[21/02, 11:24 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
हाईवे पर गुटका और जर्दा की लूट का मामला, रौनाही पुलिस का बयान, लूट संदिग्ध, लूटी गई डीसीएम के ड्राइवर से हो रही पूछताछ, लूट करोड़ की नहीं लाखों में, अभी तक नहीं मिली तहरीर, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच।
[21/02, 11:25 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लखनऊ पुलिस ने जारी किए निर्देश।रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रहेगी रोक।मैरिज हॉल,बैंक्वेट हॉल, डीजे संचालकों को दिए निर्देश।
ध्वनि की तीव्रता को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने के निर्देश।
[21/02, 11:30 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा कल अयोध्या के दौरे पर, कर्नाटक भाजपा की 18 सदस्यीय टीम कल पहुंचेगी अयोध्या, 10:30 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड करेगा विमान, करेंगे राम लला का दर्शन पूजन।
[21/02, 11:30 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं
रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली-
फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को-
प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को-
अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में-
गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में –
गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को –

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*