March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई21फरवरी24*प्राप्त शिकायतों का समय से निपटान करे अधिकारी- जिलाधिकारी

हरदोई21फरवरी24*प्राप्त शिकायतों का समय से निपटान करे अधिकारी- जिलाधिकारी

हरदोई21फरवरी24*प्राप्त शिकायतों का समय से निपटान करे अधिकारी- जिलाधिकारी

सरकारी व गरीबों की भूमि एवं मकान पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें-जिलाधिकारी

अराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें:- पुलिस अधीक्षक

हरदोई।आज तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, सीएम डैश बोर्ड एवं जनता मिलन की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक, मानक के अनुरूप एवं निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सरकारी, पट्टे की भूमि एवं अन्य गरीबों की भूमि तथा मकान आदि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तहसील के सभी कानूनगो एवं लेखपालों की क्लास ली तथा सख्त निर्देश दिये कि अपनी ग्राम पंचायतों का नियमित भ्रमण करें और सरकारी तथा पट्टे की भूमि व गरीबों की भूमि एवं मकान आदि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें और अगर कोई सरकारी आदि भूमि पर अवैध रूप प्लाटिंग कर जमीन की बिक्री कर रहा है तो उनके भी विरूद्व एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजें। उन्होने कहा कि सरकारी भूमि आदि पर अवैध कब्जा एवं प्लाटिंग कराने में किसी कानूनगो, लेखपाल या अन्य किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई गयी तो उनके विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये वरासत के मामलों का निस्तारण त्वरित गति से करायें और वरासत मामलों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने भूमि कब्जों से संबंधित शिकायतों के संबंध में उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को निर्देश दिये कि आज प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्ता परक एवं निष्पक्ष रूप से कराये और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने वृद्वावस्था, दिव्यांग तथा निराश्रित पेंशनरों की पेंशन रूकने की शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन लोगों की पेंशन किसी कारण रूक गयी है उनका सत्यापन कराकर पात्र लोगों की पेंशन बहाल करायें। राशन वितरण, विद्युत, नहर, नलकूप आदि विभागों की प्राप्त शिकायतों पर भी डीएम ने संबंधिकारियों को निर्देश दिय के सम्पूर्ण दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि गांव के भूमाफियों को चिहिन्त करें और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी सरकारी एवं पट्टे की भूमि कब्जा मुक्त करायें और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास हासिल करने के लिए क्षेत्र के दबंग, अपराधी, आराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएमओ, जिला विकास अधिकारी, पीडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ एवं थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।

Taza Khabar