रुद्रपुर06सितम्बर21*दुखद: पति ने पत्नी को पाटल से काट कर उतरा मौत के घाट,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है यहां अपनी पहली पत्नी से हुए विवाद के दौरान पति ने पाटल से पत्नी के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है ।
साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला भवन निर्माण का काम करता है। बताया जा रहा है कि भोला की दो शादियां है 26 वर्षीय निर्मला से पहला विवाह उसने 5 साल पहले किया था जिससे उसका 4 साल का पुत्र भी है, जबकि भोला ने दूसरा विवाह बबीता नाम की महिला से किया था ।
दूसरी शादी के बाद भोला ने पहली पत्नी निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में मकान बनाया जहां पर वह अपने बेटे के साथ रह रही थी।रविवार को बोला अपनी दूसरी बीवी के साथ घर पर था इस बीच पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई जहां किसी बात को लेकर निर्मला और भोला के बीच विवाद हुआ और देश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद भोला मौके से फरार हो गया
इस घटना के बाद शोर शराबा हो हल्ला होने के चलते आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को भी तत्काल सूचना पहुंचाई गई मौके पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ, कोतवाल, एसओ सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फरार भोला का पीछा कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे का कारण तलाश रही है
More Stories
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत