कौशाम्बी14फरवरी24*कौशाम्बी में समाजवादी बहुजम समाजवादी को झटका*
*सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा के पूर्व चायल प्रत्याशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल*
*कौशाम्बी* जिले में राजनीतिक हलचल से सपा और बसपा को झटका लगा है,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे खड़ग सिंह पटेल और BSP के पूर्व चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गए है
कौशाम्बी जिले में बीजेपी का विधानसभा मिलन समारोह आयोजित था,कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद थे,भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल और बसपा के पूर्व चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी ने सैकड़ों सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।
सपा और बसपा के नेताओं और सैकड़ो कार्यकर्ताओ के भाजपा में शामिल होने से अब भाजपा जिले में और अधिक मजबूत हो जायेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भाजपा में सभी को शामिल कराया और उनका सम्मान किया।

More Stories
कानपुर देहात27अक्टूबर25*स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
लखनऊ27अक्टूबर25*सीएम ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली27अक्टूबर25 *तो झूठी थी DU छात्रा पर एसिड अटैक की कहानी? लेना चाहती थी पुराना बदला; अब खुला राज…*