June 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया05सितम्बर*जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शिक्षकों को किया सम्मानित*

औरैया05सितम्बर*जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शिक्षकों को किया सम्मानित*

औरैया05सितम्बर*जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शिक्षकों को किया सम्मानित*

*स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार में शिक्षक दिवस परआयोजित हुआ सम्मान समारोह*

*सहार,औरैया।* स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज सहार में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के प्रथम नागरिक और जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शिक्षकों को सम्मानित किया और उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
विद्यालय के प्रबन्धक अक्षय पाण्डेय और प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के साथ मिलकर मां सरस्वती को नमन करते हुए भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत श्रंखला में विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुर्वा खुते-मदारी सहार के ग्राम प्रधान किशन कुमार, वासुदेव प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य सहार प्रथम), अशोक दोहरे (मण्डल अध्यक्ष भाजपा ब्लॉक सहार) तथा मंजुल पाठक (मण्डल महामंत्री भाजपा) का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने विद्यालय प्रगति एवं उपलब्धियों की सूक्ष्म आख्या प्रस्तुत की और कहा कि हम सब मिलकर तन, मन और धन से विद्यालय एवं अध्ययनरत बच्चों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षक विकास कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार सैनी, प्रवीण कुमार अग्निहोत्री, आनंद कुमार, अनूप कुमार, धर्मेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह यादव और विमल शर्मा आदि।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत उत्कृष्ट छात्र , राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूरे जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा नन्दिनी शुक्ला, इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित छात्र सुमित कुमार, इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में देशभर से शार्टलिस्टेड 15 फिल्मों में विद्यालय के शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाहा पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टीचर फॉर फ्यूचर’ के चयनित होने पर निर्माता और निर्देशक के रूप में नामित छात्र गोलू कुमार और प्रिंस दुबे को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।अंत में अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता हरेन्द्र यादव, दीपनारायण, विपुल कुमार, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, ममता शुक्ला, निर्मला झा, दुर्गेश नंदिनी, त्रिविक्रम पाण्डेय, उमेश कुमार पाण्डेय सहित सभी कर्मचारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन दीप नारायण ने किया और समापन की घोषणा प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने की।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.