शिकोहाबाद12फरवरी24*मथुरा में हुए हादसे में दो युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
शिकोहाबाद। मथुरा के मलावन क्षेत्र में सड़क हादसे में शिकोहाबाद के दो युवकों की कार में आग लगने से मौत हो गई। कार सवार युवक एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटकर अपने काम पर जा रहे थे। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
मृतक अंशुमन यादव पुत्र मनोज निवासी मोहल्ला शम्भूनगर नोयडा में एक मोबाइल कम्पनी में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार की सुबह नोयडा जा रहा था कि तभी हादसे के बाद कार में आग लगने से उनकी मौत हो गई। वह अपने परिवार में अकेला वारिस था। मृतक युवक की एक बहन अंशिका है। युवक की विशाखा से शादी हो चुकी थी। युवक की हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां पुष्पा देवी, बहन व पत्नी का घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सभी लोग उन्हें ढाढस बंधा रहे थे। परिजनों की माने तो युवक हर सप्ताह अपने परिवार के पास आता जाता रहता था। मृतक काफी व्यवहार कुशल था। मृतक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
फोटो एसकेबी मृतक का फ़ाइल फोटो।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में हादसे की सूचना पर रोते बिलखते हुए परिजन।
मृतक की 12 मार्च को होनी थी शादी
वही अतीन यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी एटा चौराहा दिल्ली में बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक कंपनी में दिल्ली में ही जॉब कर रहा था। मृतक युवक की 12 मार्च को किसराव से शादी होने वाली थी। उसका रिश्ता तय हो गया था। सबसे बड़ा भाई सन्नी यादव अपने पिता के साथ घिरोर में लहसुन की आढ़त चलाते हैं। युवक की मौत से मां आदेश का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सूचना मिलते ही पूरा परिवार घटना के लिए रवाना हो गया।
फोटो एसकेबी मृतक का फ़ाइल फोटो।

More Stories
अयोध्या19अगस्त26*सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर रूप से घायल*
नई दिल्ली19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*