फिरोजाबाद09.02.2024*सोशल मीडिया पर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा अपने फेसबुक अकाउण्ट से सोशल मीडिया पर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में दिनाँक 08-02-2024 को थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखविर की सूचना पर, अपने फेसबुक अकाउण्ट से सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त विकास कुमार पुत्र बृजराज निवासी पिलख्तर फतेह थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना फरिहा में मु0अ0सं0 22/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त -*
1. विकास कुमार पुत्र बृजराज निवासी पिलख्तर फतेह थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद
*बरामदगी का विवरण:-*
1.एक अदद तमंचा 15 बोर नाजायज मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 22/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद
2. मु0अ0सं0 13/ 2024 धारा 147/148/323/504/506/308 भादवि थाना फरिहा जनपद फिरोजावाद
3. मु0अ0सं0 278/2023 धारा 25/27/30 आ0 एक्ट व 66 आई टी एक्ट थाना फरिहा फिरोजावाद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री बैजनाथ सिंह थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद
2.उ0नि0 श्री संतोष सिंह थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद
3.का0 773 अनुज कुमार फऱिहा जनपद फिरोजाबाद
4. का0 553 राजीव भाटी थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद

More Stories
नई दिल्ली29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *गुरु पूर्णिमा*
नई दिल्ली29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*