May 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 05 सितंबर *जनता विधानसभा चुनाव मे भाजपा का घमंड तोड़ देगी......नरेश उत्तम पटेल*

लखनऊ 05 सितंबर *जनता विधानसभा चुनाव मे भाजपा का घमंड तोड़ देगी……नरेश उत्तम पटेल*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*

लखनऊ 05 सितंबर *जनता विधानसभा चुनाव मे भाजपा का घमंड तोड़ देगी……नरेश उत्तम पटेल*

*लखनऊ जाते समय सपा प्रदेश अध्यक्ष का मो0 अली के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत*

भेलसर(अयोध्या)फैज़ाबाद से लखनऊ वापस जाते समय रूदौली विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व जिलापंचायत सदस्य व विधानसभा क्षेत्र रूदौली से टिकट के दावेदार के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली के नेतृत्व में फरहान हुसैन खान,पवन वर्मा उर्फ पिंटू,मुन्ना खां सहित सपाइयों ने शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आबादाना रेस्टोरेंट पर भव्य स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ,नौजवान,किसान पटेल यात्रा पर निकले हैं थे।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गोंडा व अयोध्या से होकर लखनऊ जा रहे थे इसी दौरान सपा नेता मोहम्मद अली के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष अपने साथियों के साथ आबादाना रेस्टोरेंट पर भोजन कर करीब एक घंटा का समय सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया और विधानसभा चुनाव का मंत्र देने के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की।साथ ही सपा के लोगो को संघर्ष और मर्यादा का पाठ भी पढाया।उन्होंने इस दौरान कहा भाजपा सरकार मे कुटीर उद्योग ठप पडे हैं किसान युवा आवाम सब में निराशा का भाव है,चारो तरफ अराजकता और भय का माहौल है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सपा पर भरोसा है।आगामी 2022 के चुनाव मे जनता भाजपा के अहंकार को तोडेगी और सपा की सरकार बनायेगी।सपा कार्यकर्ता अनुशासन मे रहकर संघर्ष को न छोडे।सभी वर्गो का अखिलेश यादव में विश्वास है और अखिलेश यादव के प्रदेश संभालने से ही प्रदेश में विकास व खुशहाली आयेगी।पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली,विधान सभा प्रभारी ईश्वर लाल वर्मा,जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड शोएब खान,फरहान खान,अफसार शेख आदि लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर आशु खान,अशफाक खान,मन्ना खान,नरेन्द्र वर्मा,रामकेवल वर्मा,पूनम वर्मा,कमलेश रावत आदि सपा नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।