औरैया 05 सितंबर *सपा की बैठक में बूथ कमेटियों की हुई समीक्षा*
*बिधूना,औरैया।* समाजवादी पार्टी की रविवार को कस्बे में आयोजित मासिक बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा किए जाने के साथ पार्टी संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी की सफलता के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि भाजपा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस तबाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बढी समस्याओं से परेशान जनमानस आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ओर आशा भरी निगाह से निहार रही है ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव- गांव , घर- घर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रचना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान हैं। सबसे अधिक किसान मजदूर तबाह हैं इसी के चलते जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में एकजुट होती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती में जुटे।इस बैठक में सपा नेत्री रेखा वर्मा, दिनेश वर्मा , चेयरमैन अमित कुमार , अरविंद यादव , नरेश यादव , शिव नारायण यादव , धप्पी यादव आदि प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
गोरखपुर 14 नवम्बर 26* घर व ऑफिस को दें आधुनिक लुक, ‘B. प्रकाश एल्युमिनियम वर्क्स’ दे रहा बेहतरीन इंटीरियर सेवाएं
लखनऊ 14 नवम्बर 26*लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता;
हरिद्वार 14 नवम्बर 26*देवभूमि पुत्र सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ आंदोलनकारी श्री महेश गौड़