बिजनौर07फरवरी24*नजीबाबाद के ग्राम जहानाबाद में चला हरे भरे पेड़ों पर आरा।
आखिर कौन दे रहा है इन स्वस्थ हरे भरे पेड़ों को काटने की परमिशन?
नजीबाबाद। स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर लकड़ी ठेकेदार ने काटा हरा भरा बाग। वहीं, जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए हैं। सरकार पर्यावरण को लेकर जितना संजीदा है। उतना ही लकड़ी ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने पर आमादा हैं।
नजीबाबाद तहसील के ग्राम जहानाबाद में हरे भरे आम के बाग को लकड़ी माफियाओं ने पूरी तरह नष्ट कर दिया। स्वस्थ पेड़ों पर आरा चलवा कर पेड़ को जमींदोज कर दिया।
माफियाओं को ना तो कानून का डर, ना समाज का डर, ना ही सरकार का डर और ना ही उन्हें पर्यावरण की चिंता है।
ग्राम वासियों से इस संबंध में बातचीत करने पर पता लगा कि इस बाग में प्रतिवर्ष कौटंलो आम आते हैं और गर्मियों में ग्राम वासी इन पेड़ों की छांव के नीचे आराम करते हैं।
इस संबंध में मौके पर मौजूद एक लकड़ी माफिया से जब इस संबंध में जानकारी करनी चाही, तो उसने पत्रकारों से अभद्रता करते हुए कहा कि मेरे पास इन पेड़ों के कटान का परमिट है। पत्रकारों ने जब उससे उसका नाम जानना चाहा व परमिट देखना चाहा तो उसने अपने आप को किसान बताया और परमिशन दिखाने से स्पष्ट इनकार कर दिया।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन स्वस्थ हरे भरे पेड़ों को काटने की परमिशन दी किसने?
या फिर यह पेड़ बिना किसी परमिशन के कांटे गए हैं।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!