भागलपुर01फरवरी24*कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में बुधवार की दोपहर कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। लोगों ने जब तक रेस्क्यू कर उसे कुएं से बाहर निकलता। तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब रेस्क्यू के बाद उसे कुएं से बाहर निकाल और फौरन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक अधेड़ की पहचान विजय शाह के 35 वर्षीय पुत्र रघुवीर शाह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कुएं से पानी भरने के लिए गया हुआ था। तभी अचानक पैर फिसल गया जिसके कारण कुएं में डूब गया। उसकी मौत हो गई। मृतक किराना स्टोर दुकान चलाकर अपना घर का भरण- पोषण करता था. मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। परिजनों ने आगे यह भी बताया कि घर में कमाने वाले सिर्फ एक वही थे। जिसके सहारे घर चला था। लेकिन मृत हो जाने के बाद घर के सदस्य बेसहारा हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर मधुसुदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया है।

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*