कानपुर नगर28जनवरी24*पेटीएम पेमेंट सिस्टम में हेराफेरी करके गबन करने वाले 02 अपराधियों की गिरफ्तारी
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
कमिश्नरेट कानपुर में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस टीम को महत्तवपूर्ण सफलता मिली। जिसमें नीलम एच.पी. पेट्रोल पम्प मन्धना में पेमेंट सिस्टम में हेराफेरी करके अपने खातों में पैसों को ट्रांस्फर करने वाले 02 सेल्सकर्मियों की गिरफ्तारी साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा की गयी।
दिनांक 27.01.2024 को वादी श्री रामनरेश अवस्थी पुत्र स्व० रमाशंकर अवस्थी निवासी 128 A, बर्रा-2 छेदी सिंह पुरुवा कानपुर नगर की लिखित सूचना के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाना कानपुर नगर में मु0अ0सं0 04/2024 धारा 409/420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें शिकायत किया गया कि नीलम एच.पी. पेट्रोल पम्प गंगाबैराज रोड मन्धना में पेमेंट हेतु अधिकृत पेटीएम मर्चेंट एकाउण्ट व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के बैंक खाते में करीब 22 लाख रूपये का हेरफेर पाया गया। विवेचना के क्रम में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पेटीएम मर्चेंट के विगत वर्ष का विवरण पेटीएम पेमेंट्स बैंक से मंगाया गया तथा प्राप्त विवरण का तकनीकी विश्लेषण किया गया तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धनराशि का गबन पेट्रोल पम्प के दो कर्मियों ने पेटीएम मर्चेंट का एक्सेस/ एडमिन राइट्स लेकर कर लिया तथा समस्त धनराशि को यूपीआई के माध्यम से अपने-अपने बैंक खातों में स्थानान्तरित कर लिया था। जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्त हरिओम पाल के बैंक खाते में 12 लाख रूपये व अन्नू पाल के बैंक खाते में 10 लाख क्रेडिट हुए है। प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों के बैंक खातों को डेबिट फ्रीज करा दिया गया है। पूछताछ से गबन की गयी धनराशि में से खातों में करीब 10लाख रूपये की धनराशि को फ्रीज कराये जाने की कार्यवाही की गयी है तथा अन्य धनराशि को ट्रांस्फर किये जाने तथा खर्च किये जाने की जानकारी के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गयी है।
नाम पता अभियुक्तगण
1. हरिओम पाल पुत्र वीरेन्द्र पाल नि०- ग्राम बैराठनपुरवा थाना बिदूर कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष।
फ्राड धनराशि- 12,10,459/-रू
2. अन्नू पाल पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम उदैतपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष।
फ्राड धनराशि- 09,59,495/-रू
गिरफ्तारी एवं कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. निरीक्षक हरमीत सिंह – थाना प्रभारी साइबर थाना कानपुर कमिश्नरेट
2. निरीक्षक हरीश कुमार राजपूत
3. 30नि0 परवेज अली
4. 30नि0 हरेन्द्र कुमार
5. का0 राहुल कुमार
6. का0 जितेन्द्र

More Stories
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बाँदा 3 मार्च 26*किया गया होलिका दहन