पंजाब 25 जनवरी 2024* बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिहाड़े को समर्पित नगर कीर्तन निकाला
अबोहर, 25 जनवरी (शर्मा/सोनू): बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिहाड़े को समर्पित नगर कीर्तन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह, सफलप्रीत सिंह और हलका प्रभारी अरुण नारंग द्वारा गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी हनुमानगढ़ रोड वरियाम नगर से की गई। नगर कीर्तन में पांच प्यारों को एडवोकेट हरप्रीत सिंह, हल्का प्रभारी अरूण नारंग, प्रधान भूपिंद्र सिंह ने सिरोपा भेंट किया।, 27 जनवरी 2024 को होने वाला बाबा दीप सिंह जी के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में अबोहर में एक बहुत बड़ा नगर कीर्तन हनुमानगढ़ रोड स्थित बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारे से शुरू किया। हलका अबोहर के विकास के लिए उनके द्वारा गुरुसाहब और अरदास की गई और उन्होंने भक्तों को इस गुरुपर्व की बधाई भी दी, इस अवसर पर विशेष सिख अनुष्ठान किए गए जैसे गतका और ढाडी जत्था ने विभिन्न सिख कार्यक्रम किए, इस मौके पर गुरुद्वारा अध्यक्ष जी ने सभी श्रद्धालुओं को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। नगर कीर्तन में बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा के प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह उर्फ बिल्लू, कैशियर दर्शन सिंह, भाई जगसीर सिंह, कानूनी सलाहाकार हरप्रीत सिंह व सफल हरप्रीत सिंह, खुशदीप सिंह, नरिंद्रपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, निशान सिंह पार्षद, मनजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह रंधावा, तेजवीर सिंह बराड़, जगजीत सिंह, कर्नल साहिब, हरमिंद्र कौर, बबली, अमनदीप कौर, रमनदीप कौर, मनजीत कौर, बलजीत कौर, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, हरप्रीत कौर अलावा सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान एडवोकेट हरप्रीत सिंह व हल्का प्रभारी अरूण नारंग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
फोटो:1, नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुगण।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बस्ती १८ जून २०२६ * धरातल पर 10 मजदूर, कागजों में 61 की हाजिरी गोरखर में मनरेगा कार्य की खुली रही पोल
लखनऊ १८जउन २०२६ * यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा
लखनऊ १८ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*