कौशाम्बी23जनवरी24*जिलाधिकारी ने आमजन को यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ*
*डायट मैदान से ओसा चौराहा तक बनायी गई सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला*
*कौशाम्बी।* शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए डायट मैदान में आयोजित सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला तथा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित आमजन-मानस को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ-“दो पहिया वाहन चलाते समय बी0आई0एस0 मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगें व पीछे बैठे व्यक्ति को भी अवश्य पहनायेंगें, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेंगे, लेन ड्राइविंग के नियमां का पलन करें, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलायेंगे, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं हमेशा टै्रफिक नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिजनों को पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे” दिलायी गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा डायट मैदान से मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा चौराहा तक बनायी गई सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार गोंड, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक वर्मा, उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह, सी0ओ0 मंझनपुर अभिषेक सिंह एवं ए0आर0टी0ओ0 तारकेश्वर मल्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इसी प्रकार उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी तहसीलों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी विकास खण्डों में सड़क सुरक्षा मानव श्रृखला तथा सुड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*