ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया20जनवरी24*जागरण समिति औरैया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री हरिश्चंद्र जी को सोपा गयाE
दिबियापुर औरैयाजिले के नागरिकों की दुश्वारियां और परेशानियां दूर करने तथा जिले के अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य व दायित्व का सही निर्वहन न करने पर आज जन जागरण समिति औरैया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री हरिश्चंद्र जी को सोपा गया जन जागरण समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आम नागरिकों के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना के बाद भी जिले के आम नागरिकों की दुश्वारियां परेशानियां दूर नहीं हो रही है जिले के अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य और दायित्व का सही निर्वहन न करके अपने आप को शासक और जिले के आम नागरिकों को रियाया समझने की मानसिकता से ग्रसित है जिले के अधिकारी अपने दफ्तरों में पूरे समय उपस्थित नहीं रहते हैं आम नागरिकों की शिकायतों का फर्जी निस्तारण करते रहते हैं जनता से मिलने के लिए निर्धारित समय में अफसर आपस में गुफ्तगू करते रहते हैं 12:00 बजे के बाद मीटिंगों का दौर शुरू हो जाता है जनपद के 70 -80 किलोमीटर दूर उमरैन एरवा कटरा क्षेत्र से आने वाले लोग सर्दी धूप और वर्षा ऋतु में परेशान होते हैं और निराश होकर चले जाते हैं जिले के अन्य अधिकारी जिला अधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं अधिकारी निरंकुश है और मनमानी कर रहे हैं ज्ञापन में निम्न मांगे की गई है
1-प्रत्येक कार्यालय में एक शिकायत पुस्तिका अनिवार्य रूप से रखी जाए जिस पर अधिकारियों की कार्य प्रणाली के बारे में लिखा जा सके तथा उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जाए
2- नागरिकों के लिए अधिकारियों से मिलने के निर्धारित समय पर अधिकारी के कक्ष का दरवाजा एकदम खुला रहे तथा फरियादी को तत्काल अधिकारी के कक्ष में बैठने दिया जाए
3 -आम नागरिकों के मिलने के लिए निर्धारित समय में कोई अन्य कार्य न किए जाएं
4- अधिकारियों की बैठकों/ समीक्षा बैठकों का समय शाम 3:00 बजे के बाद रखा जाए 5- शिकायतों का फर्जी निस्तारण रोकने के लिए मासिक समीक्षा हो तथा उस समीक्षा के समय शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से बुलाया जाए
6- शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाए
ज्ञापन देते समय महेश चंद्र पांडे रामनाथ त्रिपाठी अरुण त्रिपाठी भानु प्रकाश निषाद रामचंद्र निषाद श्याम बाबू शर्मा रमाकांत शर्मा सुरेश कुमार राजपूत आनंद प्रकाश मिश्रा प्रवीण पालीवाल कुलदीप त्रिवेदी संजय सिंह अभय कुमार अमित कुमार रमेश चंद्र राम रतन पाल रविंद्र प्रताप सिंह गौर हरि गोविंद बाजपेई रूप सिंह भानु प्रकाश मिश्रा श्री नारायण मिश्र दंगल सिंह भदोरिया नितिन राजपूत अशोक कुमार दीक्षित हाकिम सिंह कुशवाहा केशव तिवारी बीके चतुर्वेदी सुरेंद्र कुशवाहा आदेश कुमार त्रिपाठी पवन पाठक संजीव कुमार संतोष सिंह वीरेंद्र कुमार आकाश यादव ध्रुव कुमार मिलन चौबे सुशील कुमार तिवारी आदि लोगों उपस्थित रहेरिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*