कौशाम्बी19जनवरी24*प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए महाराष्ट्र से निकली पैदल यात्रा पहुँची कौशाम्बी*
*महेवाघाट कौशांबी* अयोध्या में प्रभु श्री राम की मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से 10 दिसंबर को राम सेना फाउंडेशन कब70 लोगो का समूह अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल निकले हैं जो बृहस्पतिवार को चित्रकूट होते हुए कौशाम्बी पहुँच गए है जिसका सरसवां में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम करवरिया ने स्वागत किया फिर सभी को सरसवां ब्लाक परिसर में रात्रि विश्राम की सुचारू व्यवस्था कराई। शुक्रवार सुबह हवन पूजन कर महाराष्ट्र से निकले प्रभु श्री राम के भक्त फिर अपनी यात्रा में निकल गए यात्रा के संचालक नागा बाबा ने बताया कि यात्रा 22 जनवरी को अयोध्या पहुँचकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के दर्शन प्राप्त करने की इच्छा है।यात्रा में किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए यात्रा के साथ साथ हिनौता चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार दुबे मौजूद रहे

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,