अब्दुल जब्बार
अयोध्या18जनवरी24*रास्ते को लेकर हुए विवाद में चार महिलाओं समेत सात का चालान
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में चार महिलाओं समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक ग्राम शेरपुर में राम केवल पुत्र धनीराम तथा पन्ना लाल पुत्र सुखनी लाल के बीच रास्ते से निकासी को लेकर विवाद होने लगा।मामला बढ़ता देख दोनों तरफ से लोग आ गये और एक दूसरे पर आमादा फौजदारी होने लगे।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह सिपाही आकाश कुमार महिला सिपाही प्रिया कुमारी ने मौके पर पहुंच कर विवाद कर रहे एक पक्ष के राम केवल पुत्र धनीराम,पतीराम पुत्र छोटेलाल, राधा देवी पत्नी राम केवल तथा दूसरे पक्ष के पन्नालाल पुत्र सुखनी लाल,सुकाला पत्नी पन्ना लाल,सरिता पुत्री पन्ना लाल तथा रज कला देवी पत्नी कन्हई लाल को गिरफ्तार कर थाने ले आये।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष