कौशाम्बी17जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
[17/01, 5:08 am] +91 87075 65377: यूपी का खुर्जा शहर दुनिया के नक्शे पर तेज़ी से चमकते सितारे के रूप में उभरा है। दुनिया में जहाज़ बनाने की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक बोइंग एअरप्लेन ने खुर्जा जैसे छोटे से शहर में अपना वेयर हाउस बनाया है।बड़ी बात ये है कि दुनिया में बोइंग के 8 वेयर हाउस सेंटर हैं जिनमें खुर्जा भी शामिल है।
खुर्जा दिल्ली के नज़दीक होने के साथ ही जेवर एअरपोर्ट से भी नज़दीक है।इसकी स्ट्रेटेजिक लोकेशन को देखते हुए बताया बोइंग ने खुर्जा को चुना।नरेन्द्र मोदी जी ऐसी विकास की चीजों से मन खुश होता है क्योंकि इससे वहाँ आसपास के लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।
[17/01, 2:49 pm] Anil: *केवल कागजी कार्यवाही में जल रहा है अलाव*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* भरवारी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड नं21 व18 में व 25 में केवल कागजी कार्यवाही में अलाव जल रही है ठंड से आम जनता व्याकुल है सरकार अलाव जलाए जाने का निर्देश दे रही है लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अलाव जलाने में भी खेल कर रहे हैं पूरे दिन आसमान से सूर्य नारायण के दर्शन नहीं होते हैं कोहरा और बादल छाए रहते हैं ठंड हवा चल रही है शीत लहर चल रही है गरीबों के पास ठंड से बचने के संसाधन नहीं है जिससे आम जनता ठंड से परेशान है लोगों को सरकार से उम्मीद थी कि वह ठंड के दिनों में चौराहे गलियों में अलाव जला देगी जिससे ठंड से राहत मिल सके लेकिन उसके बाद भी अलाव नहीं जल सका ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तीन वार्ड में कही अलाव नही जल रहा है जिससे ग्रामीणों को बहुत ज्यादा ठंड में दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है अलाव जलाने को लेकर लाखो का बजट आया है लेकिन क्षेत्र में कही अलाव नही जल रहा है
[17/01, 3:26 pm] +91 90562 79220: *घर घर जा बांटा जा रहा है श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से पूजित अछत एवम निमंत्रण पत्र*
*कनैली कौशांबी* चायल तहसील के भगवान पुर बहुंगरा में बुधवार को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से पूजित अछत एवम निमंत्रण पत्र को जिला सयोजक राम कार सेवा समिति बृजेंद्र नारायण मिस्र की अगुवाई में घर घर जा बांटा गया और लोगो को संदेश दिया गया की भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी विक्रम संवत 2080 दिन सोमवार 22 जनवरी, 2024 को है शास्त्रीय पद्धति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा जो 16 जनवरी 2024 से सुरू हो कर 21 जनवरी 2024 तक चलेगा 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा में बारह अधिवास कराए जाएंगे जलाधिवास गंधाधिवास औषधाधिवास केसराधिवास घृताधिवास धान्याधिवास शर्कराधिवास फलाधिवास पुष्पाधिवास मध्याधिवास शय्याधिवास तत्पश्चात गौरी गणेश पूजन करके प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा जिसमे 121 आचार्य प्रतिभाग करेंगे काशी के प्रकांड विद्वान श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे यजमान की भूमिका भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, निभाएंगे प्राणप्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्पन्न किया जाएगा आप लोग अपने घरों एवम मंदिरों 22 जनवरी को कम से कम 21 दीपक जला कर भगवान राम के आगमन पर खुशी मनाए इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बूथ अध्यक्ष सचिन केसरवानी एवम अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे
[17/01, 4:21 pm] +91 99194 75893: *प्रशिक्षणार्थियों का 40 कार्य दिवसों का होगा प्रशिक्षण*
*अनुदान प्रदान कर सिंचाई केलिए स्थापित कराये जा रहे हैं अनुदान पर सोलर पम्प*
*कौशाम्बी* कृषकों को भारत सरकार की योजना “प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम० कुसुम)” में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान प्रदान कर सिंचाई के लिए अनुदान पर सोलर पम्प स्थापित कराये जा रहे हैं, जिसके अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, रहमानखेड़ा के अधीन राज्य स्तरीय फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) पर उ०प्र० कौशल विकास मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार के अन्तर्गत “सोलर पंप की स्थापना / अनुरक्षण के लिए तकनीकी प्रशिक्षण योजना” अन्तर्गत सोलर पम्प मैकेनिकों का प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को सोलर माड्यूल, सरफेस पम्प, सबमर्सिबल पम्प (ए०सी०/ डी०सी०) के व्यावहारिक संचालन का प्रशिक्षण देकर तकनीकी दक्षता व कार्य कुशलता में वृद्धि करते हुए प्रत्येक तहसील स्तर पर एक कुशल एवं दक्ष सोलर मैकेनिक तैयार करनें का लक्ष्य रखा गया है।
योजनान्तर्गत प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कुल 40 कार्य दिवसों का होगा। योजनान्तर्गत प्रशिक्षणार्थी इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रानिक / फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आई०टी०आई० अथवा इंजीनियरिंग में 03 वर्षीय डिप्लोमा एवं प्रशिक्षणार्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिड-टर्म एवं प्रशिक्षण उपरान्त एक अन्तिम परीक्षा ली जायेगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को ही प्रमाण-पत्र व निःशुल्क टूल किट्स उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को अवकाश देय नहीं होगा। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण में भाग लेनें वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण अवधि में निःशुल्क रहनें एवं खानें की व्यवस्था संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। प्रशिक्षुओं को मार्ग व्यय स्वयं वहन करना होगा।इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन 31 जनवरी 2024 सांय 5 बजे तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्वयं अथवा डाक के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं, निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
[17/01, 6:07 pm] +91 87075 65377: *लखनऊ*
*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर पीडीए रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी*
*आज लखनऊ में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की रथ यात्रा लखनऊ में घूमेगी*
*आज से 1 फरवरी तक कई जनपदों से होकर पहुँचेगी दिल्ली, 2022 चुनाव में जिस तरह से निकली यात्रा*
*आज उसी की तर्ज पर एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भी निकलेगी यह रथ यात्रा*
*संविधान बचाओ देश बचाओ की पीडीए यात्रा*#
[17/01, 6:08 pm] +91 90562 79220: *भाजपा कार्य कर्ताओं ने मसुरिया माता मंदिर में चलाया सफाई अभियान*
*कनैली कौशांबी* अयोध्या में राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2022 के कार्यक्रम को ले कर जिला संयोजक श्री राम कार सेवा समिति बृजेंद्र नारायण मिश्र की अगुवाई में चायल तहसील के अंबारी में मसूरिया माता के मंदिर में सफाई करके दीप प्रज्ज्वलित करने का अभियान चलाते हुए कहा गया कि श्री राम जन्म भूमि आंदोलन 1989 से सुरू हो कर 6 दिसंबर 1992 तक चला जिसमे हजारों कार सेवकों ने अपने प्राण गवाए आज वह दिन आ गया है सफलता प्राप्त करने का जो की 22 जनवरी को भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी राम मंदिर किसी व्यक्ति विशेस का नही है यह पूरे देश का मंदिर है इस लिए हम लोग आज माता के मंदिर की सफाई करके दीप प्रज्ज्वलित करेंगे इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष विनोद कुमार जयसवाल बृजेंद्र नारायण मिश्र मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बूथ अध्यक्ष सरवन कुमार पिंटू सिंह राठोर एवम अन्य लोग उपस्थित रहे
[17/01, 7:19 pm] +91 99191 96696: *गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे गौतस्कर को पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।* प्रयागराज सहित अन्य जिलों में गौतस्करी और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अफजल को कड़ा धाम थाना पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
अफजल पर प्रयागराज के पूरामुफ्ती और धूमनगंज थाना सहित कई अन्य जिलों में मुकदमा दर्ज है गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को कड़ा धाम थाना पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया और लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया।
[17/01, 7:19 pm] +91 99191 96696: *दहेज कि मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास*
*ससुराली जनों ने मार पीट कर विवाहिता को घर से भगाया*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना अंतर्गत बलीपुर टाटा गांव का देव नारायन सिंह पुत्र स्व० गैताल सिंह मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने अपने लड़की बबिता देवी की शादी 13 दिसम्बर सन् 2023 को संदीप सिंह पुत्र सुलेश सिंह निवासी रामपुर थाना किशन पुर जनपद फतेहपुर के साथ किया था। पीड़ित ने अपनी लड़की की शादी में दहेज के रूप में एक किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना, इक्कीस हजार रूपए, एक मोटरसाइकिल, फ्रीज,कूलर, आलमारी आदि दान दहेज देकर अपनी लड़की की विदाई किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सन्दीप सिंह, देवर कुलदीप सिंह, ससुर सुलेश सिंह,सास सुमन देवी,ननद सुनैना विवाहिता से दहेज में दो भैंस एक लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। 15 जनवरी को विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर के अन्दर बंद कर के मारे पीटे, इतना ही नहीं विवाहिता के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता के चीख-पुकार करने पर पड़ोसियों ने पहुंच कर विवाहिता की जान बचायी, जिससे विवाहिता की जान बच गयी। 16 जनवरी को सुबह करीब छः बजे पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता को पुनः मार पीट कर घर से भगा दिया। बड़ी कठिनाई के तहत विवाहिता अपने माता-पिता के यहां पहुंच कर आप बीती बतायी। बुधवार को विवाहिता ने अपने पिता के साथ चरवा थाना पहुंच कर पति समेत ससुराली जनों के विरुद्ध नामजद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया।
[17/01, 7:58 pm] +91 99560 44608: *29 लाख की लागत से बने पंचायत घर का उपयोग में नहीं आ सका समरसेबल*
*पंचायत घर निर्माण के बाद उसमें ताला बंद कर दिया गया है किसी प्रकार के कार्यक्रम में पंचायत घर को ग्रामीणों के उपयोग के लिए नहीं दिया जाता*
*कोखराज कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के अंतर्गत बालक मऊ में 29 लख रुपए की लागत से कई वर्षों पूर्व पंचायत घर का निर्माण तो कराया गया था इस पंचायत घर में समरसेबल भी लगाया गया था लेकिन वर्ष 2017 के समय लगाया गया यह समरसेबल काम नहीं कर सका घटिया क्वालिटी के समान से लगाया गया समरसेबल उसी समय खराब हो गया लेकिन जिम्मेदारों ने खराब समरसेबल की अनदेखी कर दी वर्षो बीत जाने के बाद भी एक बूंद पानी समरसेबल से ग्रामीणों को नहीं मिल सका कई बार मामले की शिकायत भी जिम्मेदारों से ग्रामीणों ने की लेकिन उसके बाद भी घटिया समान से बने समरसेबल की जांच कराए जाने और कार्य दाई संस्था से रिकवरी कराए जाने का प्रयास नहीं हुआ पंचायत घर निर्माण में भी जमकर धांधली हुई है मानक के विपरीत सामग्री का निर्माण कर पंचायत भवन बनाया गया जिससे पंचायत भवन समय के पहले खराब होने लगे हैं इतना ही नहीं पंचायत घर निर्माण के बाद उसमें ताला बंद कर दिया गया है किसी प्रकार के कार्यक्रम में पंचायत घर को ग्रामीणों के उपयोग के लिए नहीं दिया जाता है जिससे जिम्मेदारों की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है पंचायत घर निर्माण और समरसेबल में धांधली को लेकर यदि जांच हुई तो कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई होना तय है।

More Stories
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*बाबा साहब का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है – बीरेंद्र सरोज फौजी*,
मथुरा 20 अप्रैल 26 *“MISSION SHAKTI”** फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 20 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*