मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर15जनवरी24*राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए घंटाघर में प्रारंभ हुई रामायण की स्क्रीनिंग*
*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*
*नगर के वार्डो में डीजे द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर किया जायेगा जागरूक*
मीरजापुर।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ,सभासदों के साथ नगर के घंटाघर परिसर में रामानंद सागर की रामायण कथा की स्क्रीनिंग का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जागरूकता के लिए डीजे को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया।डीजे के साथ साथ नपाध्यक्ष ने घंटाघर, बाटा चौराहा,वासलीगंज में पैदल चल लोगो से प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिया जलाने की भी अपील की।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की पिछले पांच सौ के बलिदान के बाद देश की सांस्कृतिक विरासत,सांस्कृतिक आत्मा प्रभु श्री राम जो इस देश की आस्था और श्रद्धा है,अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है।प्रभु श्री राम अपने घर में फिर से विराजमान होने जा रहे है।इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नगर के विभिन्न मंदिरों पर भजन कीर्तन करवाया जा रहा है।इसके साथ ही नगर की जनता से अपील करना चाहूंगा की अपने आस पास के मंदिरो पर साफ सफाई कर पूजन अर्चन करे,अपने घरों में दीपक जलाए।जिससे 22 तारीख को पूरे नगर में दीपावली महोत्सव का माहौल हो।इसके साथ ही नगर के घंटाघर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांयकाल छः बजे से रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण प्रोजेक्टर के द्वारा की जायेगी।नगर के विभिन्न वार्डो में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीजे के द्वारा लोगो को जागरूक भी किया जायेगा।इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता,सभासद शिवम जायसवाल,नीरज गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता,दुर्गा प्रसाद यादव,गूंजा गुप्ता सहित पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष
वाराणसी 20 अप्रैल 26*मौसम विभाग ने वाराणसी में चार दिन तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया
लखीमपुर खीरी२० अप्रैल २६*समाजवादी महिला सभा, जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा आज मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।