अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जनवरी24*तालाब में डूब कर युवक की मौत
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर के मोहल्ला पुरेमिया के तालाब में शुक्रवार रात अज्ञात युवक की लाश पाई गई।युवक की पहचान कोतवाली रुदौली के मोहल्ला मानापुर निवासी अशोक लोधी के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे तालाब में युवक के गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली।कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात तालाब में पाए गए युवक की पहचान अशोक कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र रामसहाय निवासी मोहल्ला मानापुर कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है।कहा कि अशोक शराबी प्रवृति का था।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से तहरीर नही मिली है।पिता राम सहाय ने बताया कि अशोक शाम 6 बजे घर से कुछ देर में आने की बात कहा कर निकला था।रात में अशोक की लाश पुरेमियां के तालाब में मिलने की सूचना मिली।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी