कौशाम्बी 11 नवम्बर 26*यमुना की बीच धारा में पोकलैंड मशीन से खनन वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक निगरानी की पोल*
*सत्ता की हनक या फिर खनन विभाग से मजबूत पकड़ पर थिरक रहा बालू कारोबारी*

*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया यमुना नदी बालू घाट में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है यमुना की जलधारा से बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर बालू का खनन किए जाने का लगातार वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन उसके बाद खनन अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं आखिर बालू माफियाओं से यह कितने नीचे दब गए हैं कि खुद तो कार्यवाही नहीं करते और जब वीडियो वायरल होता है तो भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर कटैया यमुना की जलधारा से लगातार बीते 20 दिनों से खनन हो रहा है सवाल खड़ा हो रहा है कि खनन माफिया किसके दम पर थिरक रहा है सत्ता की हनक पर वह थिरक रहा है या खनन विभाग से साठगाठ के बाद वह थिरक रहा है सवाल उठता है कि किस नियम कानून के तहत यमुना नदी के बीच जल धारा में पोकलैंड मशीन से खनन किया जा रहा है और खनन अधिकारी चैन की बंसी बजा रहे हैं एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर खनन करने का दावा किया जा रहा है कई जीपीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी बालू खनन करने वाले माफियाओं पर कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे खनन विभाग की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हैं
बताया जा रहा है कि खनन का जीपीएस वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर नदी की बीच जल धारा में पोकलैंड मशीन से बालू खनन करते हुए देखा जा सकता है।कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल ने विभाग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध खनन पर लगाम कब लगेगी,यह बड़ा सवाल है।आखिर यमुना नदी में अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर कब चलेगा ? वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों पर कब कार्रवाई होंगी ? इन तमाम सवालों का जवाब जनता चाहती है
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों का दिल जीत रहा पूर्णियाँ प्रशासन: दालकोला बॉर्डर बना स्वागत द्वार*
हरदोई 12 नवम्बर 26*चौथी की रस्म में बराती और कन्या पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे*
लखनऊ 12 नवम्बर 26*यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन फाइनल! 2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव।