अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जनवरी24*कोतवाली रुदौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 12 शिकायतें दर्जस
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समाधान दिवस का किया निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)उप जिलाधिकारी रूदौली अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में कोतवाली रुदौली में आयोजित थाना समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कोतवाली रुदौली में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया।समाधान दिवस में 12 शिकायतें दर्ज की गई जो निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपी गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कोतवाली रुदौली में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण कर पिछले समाधान दिवस के अधिशासी अधिकारी स्तर पर लंबित शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।वहीं उप जिलाधिकारी रूदौली अंशिका दीक्षित ने भी पिछले समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की।कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में 12 मामले आये।मामले को निस्तारित करने के लिये पुलिस तथा राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गयी है।
मवई थाना पर आयोजित समाधान दिवस में आठ मामले आये
मवई थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी आशा शुक्ला व राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में हुए समाधान दिवस में आठ मामले आये।थाना प्रभारी आशा शुक्ला ने बताया कि समाधान दिवस में राजस्व से सम्बंधित आठ मामले आये।मामलों को निस्तारित करने के लिये पुलिस तथा राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई है।इस अवसर पर उप निरीक्षक अवधेश यादव,विकास चौरसिया, मो0 इदरीश खां, हैदर अली खां, लेखपाल सत्यनरायन पाठक,सिपाही राम आश्रय यादव, अनूप चौधरी,आशिक अली आदि उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।