कौशाम्बी13जनवरी24*साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने हेतु नगर पंचायत द्वारा चलाया गया अभियान*
*चायल कौशाम्बी* जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में दिन शनिवार को नगर पंचायत चायल में साप्ताहिक बंदी होना निश्चित हुआ है। उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 13 जनवरी 2024 को नगर पंचायत चायल द्वारा साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने हेतु नगर पंचायत द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि प्रत्येक दुकानदारों द्वारा प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बंदी की जाएगी जिसमें आवश्यक सुविधाओं के अलावा समस्त दुकान बंद रहेगी उक्त आदेश का पालन न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत चायल के अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश एवं अध्यक्ष अमर सिंह एवं नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*