February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी13जनवरी24*श्री रामचरण पादुका यात्रा प्रयागराज का कार्यक्रम*

कौशाम्बी13जनवरी24*श्री रामचरण पादुका यात्रा प्रयागराज का कार्यक्रम*

कौशाम्बी13जनवरी24*श्री रामचरण पादुका यात्रा प्रयागराज का कार्यक्रम*

*कोखराज कौशाम्बी* श्री राम चरण पादुका यात्रा 15 जनवरी को चित्रकूट के भरतकूप से प्रारंभ होगी जिसका रात्रि विश्राम चित्रकूट में होगा l 16 जनवरी को प्रातः चित्रकूट से यात्रा पहाड़ी, राजापुर, मंझनपुर होते हुए दोपहर 12:00 बजे पूरामुफ्ती पहुंचेगी जहां से प्रयाग के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा प्राप्त कर धूमनगंज, पानी की टंकी, सिविल लाइंस थाना, चर्च, सिविल लाइंस, मेडिकल चौराहा, तिकोनिया, फोर्ट रोड, किला चौराहा से विश्व हिंदू परिषद शिविर परेड होते हुए संगम पहुंचेगी जहां तीर्थराज प्रयाग का पवित्र संगम जल संग्रहित कर यात्रा परेड होते हुए पूज्य शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ज्योर्तिमठ, बद्रिकाश्रम, हिमालय के आश्रम अलोपी बाग पहुंचेगी जहां पर यात्रा रात्रि विश्राम करेगी और सायंकाल 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा l 17 जनवरी को प्रातःकाल 8:00 बजे यात्रा अलोपी बाग से प्रारंभ होकर भारद्वाज आश्रम, अशोक सिंघल जी की तपस्थली महावीर भवन, विश्वविद्यालय, तेलियरगंज होते हुए गंगापार करके फाफामऊ, मलाका, नवाबगंज से श्रृंगवेरपुर पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम करेगी और राम उत्सव कार्यक्रम होगा l 18 जनवरी को श्रृंगवेरपुर से नवाबगंज, सोराव, मऊआइमा, प्रतापगढ़ होते हुए सुल्तानपुर जाएगी जहां रात्रि विश्राम होगा l 19 जनवरी को प्रातःकाल 8:00 बजे यात्रा सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी l लाल मणि तिवारी यात्रा प्रमुख श्री राम चरण पादुका यात्रा प्रयागराज संपर्क सूत्र 9140 49 7002 –9415 2525 20 पर संपर्क कर भक्त यात्रा के विषय में जानकारी कर सकते हैं।