सहारनपुर12जनवरी24*जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की अपील*बंद कमरे हीटर या अंगीठी जलाकर न सोएं
*कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन एवं वायु संचार बनाये रखे-डॉ दिनेश चंद्र*
*सहारनपुर:-* जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने आमजन से अपील की है कि शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी या हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन एवं वायु संचार बनाये रखें। ताकि कमरे में विषाक्त व जहरीला धुआं एकत्र न हो। उन्होंने कहा कि रात्रि में सोते समय बन्द कमरे में हीटर या अंगीठी का प्रयोग बिलकुल न करें। बन्द कमरे में हीटर और अंगीठी के प्रयोग से कार्बन मोनो आक्साइड का स्तर बढ़ने तथा ऑक्सीजन का स्तर घट जाने से अक्सर दम घुटने से लोगों की मौत भी हो सकती है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि रात को बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर न सोये, अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
……..

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली