कानपुर नगर12जनवरी,2024*मण्डलायुक्त व पुलिस आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
मण्डलायुक्त अमित गुप्ता व पुलिस आयुक्त अखिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शहर में सुगम और सुचारू यातायात प्रबंधन हेतु मण्डलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी विशाख जी, एम0डी0 केस्को सैमुअल पॉल, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस उपायुक्त यातायात आरती सिंह, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल, पुलिस उपायुक्त पूर्वी तेज स्वरूप, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व विभिन्न परिवहन एशोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम पुलिस विभाग द्वारा शहर के सुगम यातायात हेतु प्रमुख चिन्हित किये गये चौराहो में किये जाने वाले सुधारात्मक कार्यो के सम्बन्ध में प्रजन्टेशन किया गया जिसके सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर निम्न निर्देश दिये गयेः-
आटो व ई-रिक्शा हेतु अध्ययन कर एक पालिसी बनाई जाये, रूट का चिन्हाकन कर उसको कैसे क्रियान्वयन कराया जाये, इसका अध्ययन किया जाये।
चिन्हित चौराहो व प्वाइन्टो में सुधारात्मक कार्यवाही कराये जाने हेतु समितियों का गठन किया जाये, जिसमें सम्बन्धित विभाग के लोकल स्तरीय अधिकारी को सम्मिलित किया जाये।
लोकल गठित कमेटी द्वारा वंहा पर क्या सुधार हेतु कार्यवाही करने की आवश्यकता है, उसका अध्ययन किया जाये तथा उस पर अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
बसों की पार्किंग हेतु नगर निगम द्वारा स्थान चिन्हित कर पार्किंग विकसित की जाये तथा पार्किंग करने वालो से निर्धारित किराया वसूल किया जाये।
शहर में बनायी गयी पार्किंग का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराया जाये। पार्किंग के आस-पास अभियान चलाकर अवैध पार्किंग करने वालो के विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
आटो/ई-रिक्शा हेतु पिक एण्ड ड्राप प्वाइन्ट चौराहों से 100 मी0 दूर चिन्हित किये जाये और इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये कि वो निर्धारित प्वाइन्ट से ही सवारी पिक एण्ड ड्राप करें।
जिस प्वाइन्ट पर अतिक्रमण हटाया जाये वंहा पर स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये जिससे दोवारा वंहा पर अतिक्रमण न हो। चौराहो पर स्थान बनाकर स्लिप रोड विकसित कर फ्री लेफ्ट टर्न बनाया जाये।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*