कानपुर नगर11जनवरी24*जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदन की बैठक सम्पन्न।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत सदन की बैठक सम्पन्न हुयी, बैठक में मा0 विधायक विधानसभा क्षेत्र बिठूर अभिजीत सिंह सांगा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रवीन्द्र कुमार सहित सदन के मा0 सदस्यगण व सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी तथा बैठक में मूल बजट 2024-25 में जिला पंचायत को प्राप्त होने वाले अनुदानों से अनुमानित आय 28 करोड़ 50 लाख, अनुदानो से प्राप्त अनुमानित ब्याज 55 लाख, निजी क्षेत्रों से अनुमानित आय 13 करोड 69 लाख व 31 मार्च, 2024 को निधि का अनुमानित अवशेष-10 करोड 38 लाख इस प्रकार रूपये 53 करोड़ 12 लाख रूपये का अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित मा0 ब्लाक प्रमुख व मा0 जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र की समस्याओं को सुना गया, उन समस्याओं के निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया तथा उन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश-
◆ बैठक में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके क्षेत्रों में लगाई हाई मास्क लाइटे क्रियाशील नही है, जिससे क्षेत्रीय निवासियों को समस्यायें उत्पन्न होती है जिसके लिये निर्देश दिये गये कि सदस्यों से उनके में खराब स्ट्रीट लाइटो की सूची प्राप्त कर शीघ्र उनकी मरम्मत करवायी जाये।
◆ जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य कराये जायेगें उसमें कार्यदायी संस्था को भुगतान से पूर्व मा0 सदस्य का संस्तुति पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जायेगा, संस्तुति पत्र प्राप्त न होने की दशा में कार्यदायी संस्था का भुगतान नहीं किया जायेगा।
◆ ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की सूचना मा0 जिला पंचायत सदस्यों को ससमय देकर उनको ससम्मान बैठक में आमंत्रित किया जाए, जिससे मा0 सदस्य भी उन बैठकों में अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखकर उनका समाधान करा सकें।
◆ मा0 सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई बस्तियों में विद्युत पोल न होने की वजह से विद्युत के तार अव्यवस्थित ढंग से पडे है, जिससे दुर्घटनाये होने की सम्भावना बनी रहती है, जिसके लिये निर्देशित किया गया कि विद्युत पोल को स्थापित कराते हुये विद्युत लाइन को व्यवस्थित किया जाये।
बैठक में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मा0 सदस्यों/जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्यायें बतायी गई है उनका प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण कराया जाएगा, बिना किसी भेदभाव सभी सदस्यों के क्षेत्रों में विकास के कार्य करायें जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी के क्षेत्र की कोई समस्या है तो वह हमसे मिलकर अवगत कराये अपनी समस्या बताये हम उसकी समस्या का समाधान करायेंगे।
मा0 विधायक ने कहा कि हम सबका मुख्य उद्देश्य होना चाहिये कि हम जिस क्षेत्र में चुने गये है उसको विकास की मुख्य धारा से कैसे जोडा जाये, जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सके और क्षेत्र की जनता का विश्वास हम पर बना रहे। उन्होंने कहा कि हमे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कराकर अपने कार्यकाल को एक उदाहरण के रूप में पेश करना होगा।
————–

More Stories
मिर्जापुर12जून26*निशुल्क दोना मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के चयन हेतु 14 जून तक आवेदन आमंत्रित*
महोबा 12जून26*भाजपा शासन में महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर
महोबा12जून26*कबरई में विधायक ने पेयजल योजना की प्रगति की लिया जायजा,समय से पूरा करने के लिए दिखाए तेवर