*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोधया 01 सितंबर *विधायक ने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का किया औचक निरीक्षण*
भेलसर(अयोध्या)मंगलवार को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य सैदपुर केंद्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने आवश्यक जानकारी लेकर दिशा निर्देश जारी किए।साथ ही मवई अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वयं निगरानी रखे जिससे कि किसी भी प्रकार की लोगों को समस्या न हो।विधायक रामचंद्र यादव ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कराने के लिए आये लोगों से बातचीत भी की और ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।इस दौरान भाजपा नेता तेज तिवारी,पंकज यादव,दिनेश पांडेय,रकेश तिवारी,वैजनाथ यादव,व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

More Stories
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*