औरैया31अगस्त21*डूडा में व्याप्त भ्रष्टाचार में चलता है दलालों का राज
जनपद औरैया सदर में प्रधानमंत्री शहरी आवास के अंतर्गत डूडा में दलालो का भृष्टाचार व्याप्त है वहां पर अधिकारी सीधे रिश्वत लेने से तो डरते है लेकिन यह काम डूडा के अधिकारी दलालो के माध्यम से करवाते है,जिसके रुपये पहुँच जाते उसको आवास मिल जाता है और जो रुपये नही दे पाता वह बंचित रह जाता।
भीखमपुर निवासिनी राम कुँवर पत्नी महाराज सिंह ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री आवास हेतु 2019 में आवेदन किया था जिसमे एसडीएम सदर व तहसीलदार द्वारा अगस्त 2019 में पात्र घोषित किया गया परन्तु डूडा के दलाल संजय कटियार को 50000 रुपये न दे पाने की बजह प्रार्थिनी अबतक आवास से बंचित है और हमसे बाद में आवेदन करने वाले जिनके मकान पहले से ही पक्के थे रुपये देकर आवास प्राप्त कर चुके है, डूडा में दलालो का ही बोलबाला है।
प्रार्थिनी अत्यधिक गरीब होने के कारण आवास प्राप्त नही कर पा रही मैं मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध करना चाहूंगी कि मझ गरीब आवास विहीन प्रार्थिनी को आवास दिलाये जाने की कृपा करें।
औरैया से कैमरामैन जुली के साथ प्रतिभा इंडियन की रेपिर्त न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
वाराणसी3अगस्त26*सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन की मुस्तैदी, ड्रोन से भी रखी गई नजर*
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*