औरैया 31 अगस्त *तृतीय विशाल छप्पन भोग एवं भंडारा हुआ संपन्न*
*जाहरवीर गोगा जी महाराज की नगर में निकाली गई भव्य पालकी शोभा यात्रा*
*बिधूना,औरैया।* श्री गोगा जाहरवीर सेवा समिति बिधूना के तत्वावधान में गोगा जी महाराज की भव्य पालकी शोभायात्रा मंगलवार को नगर में निकाली गई , और हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इसके साथ ही तृतीय विशाल छप्पन भोग भंडारा भी संपन्न हुआ , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जम कर प्रसाद छका।
श्रीगोगा जाहरवीर महाराज के तृतीय छप्पन भोग भंडारे के पूर्व श्रीगोगा जाहरवीर मंदिर से कस्बे में श्रीगोगा जाहरवीर मंदिर की पालकी शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा किशनी रोड भरथना रोड भगत सिंह चौराहा फीडर रोड अछल्दा रोड मेन रोड रामगढ़ रोड नदी तिराहा बेला बाईपास के साथ ही पुराना बिधूना स्थित गोगा जाहरवीर मंदिर पर शोभा यात्रा संपन्न हुई। इसके श्रद्धालुओं द्वारा श्री गोगा जाहरवीर महाराज की पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। मौके पर इस साल 56 भोग भंडारा भी आयोजित हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। मौके पर मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल , शिव नारायण अग्रवाल , रामपाल यादव , कल्लू यादव , गुड्डू पंडित , नीरज गुप्ता , दीपक गुप्ता , चुनमुन गुप्ता , राहअमन गुप्ता , पंकज गुप्ता , जय किशन , खलीफा यादव , अंकुर गुप्ता , मनोज अग्रवाल , अनमोल गुप्ता , प्रांशु अग्रवाल , अन्नू , अतुल गुप्ता , अर्जुन , कन्हैया , सुनील पोरवाल , दीपांशु , कपिल गुप्ता , गिरीश यादव , पवन गुप्ता , प्रबल प्रताप सिंह , भोले सिंह व विकास शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर3अगस्त26*प्रशासनिक शिथिलता के चलते कई अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ सावन का मेला बाबा खेरेश्वर धाम
सहारनपुर3अगस्त26*जब कांवड़िए की बिगड़ी तबीयत, उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ ने दिखाई फुर्ती, तुरंत पहुंचाया अस्पताल*
नई दिल्ली3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*