अब्दुल जब्बार
अयोध्या28दिसम्बर23*हाइवे पर घने कोहरे का कहर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में भिड़े कई वाहन पांच घायल
भेलसर(अयोध्या)घने कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बुधवार आधी रात करीब डेढ़ बजे के बाद एक के बाद एक कई वाहन अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना के शिकार हो गए।जिसमे एक ट्रक चालक का पैर फैक्चर हो गया तो वही कार में सवार दो महिलाओं को भी चोट आई है।वही झांसी डिपो की एक बस भी दुर्घटना की शिकार हो गई।हालांकि बस में यात्री नही थे।पुलिस ने कुछ घायलों को सीएचसी रुदौली पहुँचाया है तो वही कई को मामूली चोटें आई।जिन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया है।वाहनों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।इस दौरान करीब 3 किलोमीटर तक वाहनों की रफ़्तार धीमी रही और जाम की स्थित बनी रही।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल देवेंद्र सिंह,भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को पास के अस्पताल में भेजा।क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा यातायात सुचारू कराया।
जानकारी के अनुसार भेलसर चौकी अन्तर्गत कुढासादात गांव के निकट रात्रि करीब डेढ़ बजे एक ट्रक संख्या यूपी 22 ए टी 8521 आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।वही ट्रक चालक सलीम पुत्र जग्गू 33 वर्ष निवासी कैमरी जनपद रामपुर उसी में फंस गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।उसका दाहिना पैर फैक्चर हो गया है।वही ट्रक में सवार उसके भाई आरिफ पुत्र जग्गू को मामूली चोटें आई है।इसी ट्रक में पीछे से एक कार टकरा गई जिससे उसमे सवार अंजू पत्नी डॉ० पंकज कुमार 30 वर्ष निवासी नाका चुंगी अयोध्या का बाया हाथ फैक्चर हो गया तो वही साथ मे रहीं अनीता पत्नी शैलेश कुमार 32 निवासी बनकटिया बाकर जनपद देवरिया को सिर में चोट आई है।सीएचसी रुदौली के चीफ फार्मासिस्ट श्यामलाल सोनी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।तीसरी दुर्घटना सुबह चार बजे नेशनल हाईवे के लोहिया पुल के पास हुई जहाँ कोहरे के कारण बोलेरे में सवार होकर अपनी पत्नी का इलाज कराने जा रहे राजू पुत्र रामचरित्र 45 निवासी धानेपुर गोंडा व उनकी पत्नी रजनी देवी घायल हो गई।रामचरित्र के सिर में चोटे आई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वही रौजागांव ओवरब्रिज के पास कोहरे के चलते एक ट्रक रेलिंग में घुस गया गनीमत रही कि वाहन की स्पीड धीमी थी इसलिए वाहन चालक बाल-बाल बच गया।वही हाइवे पर झांसी डिपो की बस संख्या यूपी 78 एच टी 6412 आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया गनीमत रही कि बस में यात्री सवार नही थे अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से कई वाहन दुर्घटना का शिकार हुए है।दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है।पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुँचाया है।जिन्हें डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है।क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से किनारे कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*