पंजाब 28 दिसंबर 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने तीन युवकों को नशा करते हुए काबू कर अदालत में पेश किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 दिसंबर 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने तीन युवकों को नशा करते हुए काबू कर अदालत में पेश किया
अबोहर, 28 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई सुखमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त हनुमानगढ़ रोड की तरफ जा रही थी कि तीन युवक झाड़ियों में नशा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को काबू किया। उनसे कुछ सामान बरामद हुआ। युवकों की पहचान रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी गली नं.7 ठाकर आबादी अबोहर, सुनील कुमार पुत्र आत्मा राम वासी नई आबादी गली नं. 17 अबोहर, अनिल कुमार पुत्र रामलाल वासी निकट पृथ्वी की चक्की अजीमगढ़ के रूप में हुई। तीनोंं के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 140, 27.12.23 27, 61, 65 के तहत मामला दर्ज किया। तीनों को अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार